फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Car looted from businessman

लूट ली गई कार, कहते हैं चोरी में कराओ मामला दर्ज

Sun, 16 Mar 2014 12:31 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 16 Mar 2014 12:31 PM IST
विज्ञापन
Car looted from businessman

ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के अल्फा-दो सेक्टर में शुक्रवार रात को बाइकर्स ने एक व्यापारी पर पिस्टलें तानकर उससे स्विफ्ट डिजायर कार, एक लाख रुपये, मोबाइल के अलावा सोने की चेन, अंगूठी लूट कर फरार हो गए।

विज्ञापन


व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अल्फा-दो सेक्टर निवासी अनुराग श्रीवास्तव जूता व्यापारी हैं। शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह अल्फा-दो सेक्टर स्थित दुकान बंद करके घर के लिए कार से जा रहे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पत्नी का रेप और हत्या करने वाले पति को उम्रकैद

विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह अल्फा-दो सेक्टर के गेट नंबर चार पहुंचे उसी समय बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और गाड़ी को रोक लिया। एक बदमाश बाइक पर ही रहा, जबकि दो ने व्यापारी पर पिस्टल तान दी और उसे बाहर निकलवाया।

पिस्टलों के बल पर उनसे बदमाशों ने कार, एक लाख रुपये, सोने की अंगूठी, चेन, और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने उन्हें शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी भी दी।

यह भी पढ़ें: CBSE की साख को बट्टा लगा रहा WhatsApp


घटना के बाद सेक्टरवासियों की भीड़ एकत्र हो गई और फोन से पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन मदद करने के बजाए दारोगा ने व्यापारी को कहा कि वह घटना को लूट न कहकर चोरी की धारा में दर्ज कराए।

लूट की जगह चोरी बताने पर जुटी पुलिस
अल्फा-दो सेक्टर के इंचार्ज घटना के बाद मौके पर पहुंचे और पीड़ित को लगातार मामले को चोरी का बताने का पाठ पढ़ाने लगे। दारोगा का कहना था कि चोरी में रिपोर्ट दर्ज होने पर उसकी कार की रकम जल्द मिल जाएगी, लेकिन लूट में दर्ज होने पर इंश्योरेंस नहीं मिल पाएगा।

चार दिन पहले भी हुई थी बाइक लूट
ग्रेटर नोएडा के अल्फा-दो सेक्टर की इसी मार्केट में चार दिन पहले युवक से बाइक लूटी थी, लेकिन उसके बाद भी पुलिस सक्रिय नहीं हुई। मामले को चोरी में दर्ज कराने में पुलिस कामयाब हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed