फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Car hits policeman riding on bike two injured

दिल्ली: कार ने बाइक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, दो घायल

Sat, 28 Nov 2020 01:16 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 28 Nov 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
Car hits policeman riding on bike two injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। घायल पुलिसकर्मियों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चालक संभल यूपी निवासी पंकज यादव के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के वक्त दोनों पुलिसकर्मियों ने हेलमेट पहन रखा था।
विज्ञापन


आईजीआई ट्रैफिक सर्किल में तैनात हवलदार धर्मेंद्र (43) ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को वह एएसआई प्रीत सिंह (54) के साथ बाइक पर गश्त कर रहा था। वह बाइक चला रहा था। सीआईएसएफ नाका से 500 मीटर आगे  तेजी से आ रही वैगनआर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर लगते ही प्रीत सिंह और धर्मेंद्र उछलकर सड़क पर जा गिरे। उनकी बाइक घसीटती हुई काफी दूर चली गई। दुर्घटना के बाद चालक कार को रोककर घायलों को देखने के आया। उसी दौरान आसपास लोगों ने उसे पकड़ लिया। 


उसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। मौके पर पहुंचे पीसीआर कर्मियों ने घायल पुलिसकर्मियों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पुलिसकर्मियों को कमर और सिर में गंभीर चोट लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed