फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Car hits bike-riding Swiggy delivery boy dies on the spot in delhi

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: कार ड्राइवर ने स्विगी डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, युवक ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

Mon, 24 Mar 2025 07:30 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 24 Mar 2025 07:30 PM IST
सार

-दक्षिण दिल्ली पॉश एरिया हौजखास में हुआ हादसा, डिवाइडर से टकराकर कैब चालक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मारी, गभीर हालत में उसे सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया
-डॉक्टरों ने अस्पताल में किया मृत घोषित, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, कैब कब्जे में लेकर पुलिस ने आरोपी चालक को दबोचा, चालक का कराया गया मेडिकल

विज्ञापन
Car hits bike-riding Swiggy delivery boy dies on the spot in delhi
कार ने बाइक सवार स्विगी डिलीवरी बॉय को उड़ाया - फोटो : freepik

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के पॉश एरिया हौजखास इलाके में रविवार आधी रात को ओला-उबर कैब ने स्विगी डिलीवरी बॉय को उड़ा दिया। हादसे में बाइक सवार डिलीवरी बॉय बुरी तरह जख्मी हो गया। राहगीरों ने उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त चंद्रहास यादव (35) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया है। सोमवार को किसी वजह से शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर टक्कर मारने वाली हुंडई ओरा कार बरामद करने के अलावा आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से गांव शमशुद्दीनपुर, जहानागंज, आजमगढ़, यूपी निवासी चंद्रहास परिवार के साथ चिराग दिल्ली में किराए के मकान में रहता है। इसके परिवार में बुजुर्ग मां सुमित्रा के अलावा पत्नी रीमा, 10 और 5 साल की दो बेटी व आठ साल का एक बेटा है। चंद्रहास पिछले कई सालोंं से स्विगी के लिए काम करता था।

विज्ञापन

रविवार रात के समय वह काम के लिए अपनी बाइक से निकला हुआ था। हौजखास इलाके में रात करीब 1.30 बजे वह फुटपाथ के पास खड़ा होकर किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा था। इस बीच तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर उसकी ओर आई। उसने चंद्रहास की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चंद्रहास बाइक से उड़कर दूर जा रहे। कार के अगले पहिये अलॉय व्हील टूट गए। राहगीरों ने फौरन घायल को अ स्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हादसे के लिए मामला दर्ज कर चालक को दबोच लिया। यह पता लगाया जा रहा है कि वारदात के समय उसने शराब पी थी या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed