फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   car hit two people In Delhi one woman died

दिल्ली में रफ्तार का कहर: बस के इंतजार में खड़ी ममता को लेने आ गई मौत, कार ने स्टैंड पर दो लोगों को मारी टक्कर

Mon, 29 Dec 2025 07:48 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 29 Dec 2025 07:48 PM IST
सार

तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने महिला समेत दो को टक्कर मार दी। इसमें एक महिला की मौत हो गई है। जबकि दूसरा व्यक्ति निजी अस्पताल में भर्ती है। घटना को अंजाम देकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी के जरिए आरोपी की पहचान में जुटी है। 

विज्ञापन
car hit two people In Delhi one woman died
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में तेज रफ्तार कार ने स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही एक महिला समेत दो लोगों को टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद चालक कार समेत भाग गया। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान ममता नाम की 50 साल महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं 57 साल के मनमीत सिंह का इलाज चल रहा है। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है और कार चालक की पहचान कर रही है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मनमीत सिंह पत्नी के साथ किरण गार्डन उत्तम नगर इलाके में किराए पर रहते हैं। वह रमेश नगर में डीएमएस बूथ चलाते हैं। उत्तम नगर थाने में दर्ज प्राथमिकी में मनमीत ने बताया कि 27 दिसंबर की सुबह छह बजे वह रमेश नगर जाने के लिए नवादा गांव के बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान द्वारका मोड़ की तरफ से एक सफेद रंग की कार काफी तेज रफ्तार से आई। चालक कार को खतरनाक तरीके से आरी तिरछी चलाता हुआ आया और उन्हें और उनके बगल में खड़ी एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद चालक ने कार रोकी और घायलों को देखने के बाद कार समेत वहां से भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद वह काफी लोग जमा हो गए। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी देने के बाद घायलों को पास के निजी अस्पताल में पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायलों को पास के निजी अस्पताल में पहुंचा दिया गया है। जहां पहुंचने पर पुलिस ने मोहन गार्डन निवासी 50 साल की ममता और मनमीत सिंह को उपचाराधीन मिले। ममता की हालत गंभीर थी और वह बयान देने की हालत में नहीं थी। 

विज्ञापन

पुलिस ने मनमीत सिंह का बयान दर्ज कर लिया। कुछ देर बाद इलाज के दौरान ममता ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर छानबीन करने के दौरान आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की, जिसमें पता चला कि होंडा सिटी कार ने दोनों को टक्कर मारी है। पुलिस कार नंबर के जरिए चालक की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed