{"_id":"6551ed5ba4b5913572001e6b","slug":"car-hit-three-people-who-were-bursting-fireworks-outside-aldico-society-in-noida-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: सोसायटी के बाहर आतिशबाजी कर रहे तीनों लोगों को कार ने मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: सोसायटी के बाहर आतिशबाजी कर रहे तीनों लोगों को कार ने मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर; देखें वीडियो
Mon, 13 Nov 2023 04:05 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 13 Nov 2023 04:05 PM IST
सार
नोएडा में एल्डिको आमंत्रण सोसायटी के बाहर आतिशबाजी कर तीन लोगों को एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर मारकर कार चालक फरार हो गया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक कर रही है।
विज्ञापन
कार ने मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा में हिट एंड रन का एक मामला सामने आया है। नोएडा के सेक्टर-119 में दिवाली की रात में एक कार ने तीन लोगों को टक्कर मार। टक्कर लगने के बाद कार चालक कार लेकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, सेक्टर-119 स्थित एल्डिको आमंत्रण सोसायटी के बाहर ये लोग आतिशबाजी कर रहे थे। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, इस मामले में थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कर अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। तीन व्यक्तियों के घायल होने की सूचना है, जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन