फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   car gets fire in noida expressway

ऐसे धूं-धूं कर जल गई पूरी कार

Mon, 03 Mar 2014 01:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 03 Mar 2014 01:01 PM IST
विज्ञापन
car gets fire in noida expressway

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात को एक इनोवा ने फोर्ड फिगो को ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी।

विज्ञापन


जिससे कार असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और तीन बार पलटी। इसके बाद कार में आग लग गई और उस में सवार मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि डेल्टा-वन निवासी एमके शर्मा दिल्ली की एक इंश्योरेंस कंपनी में मैनेजर हैं। शनिवार देर रात को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से घर आ रहे थे। जब वह सफीपुर गांव के पास पहुंचे, तो उसी समय पीछे से एक इनोवा ने ओवरटेक करते हुए उनकी कार में टक्कर मार दी।car fire
विज्ञापन


कार का शीशा टूटने की वजह से मैनेजर बाहर निकल आए। उनके निकलते ही कार में आग लग गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जब तक दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची कार बुरी तरह जल चुकी थी। घायल को यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि शिकायत आने पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed