फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Car flips after hitting divider and lands on another car; two friends killed, six injured.

Delhi NCR News: डिवाइडर से टकराकर उछली कार दूसरी कार पर गिरी, दो दोस्तों की मौत, छह घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
होडल के गौढ़ोता चौक के पास हुआ हादसा
विज्ञापन


हादसे के बाद 10 से 15 फीट उछलकर हवा में दूसरी कार पर गिरी
कोकिलावन और बरसाना से दर्शन कर लौट रहे थे युवक
वृंदावन जा रहे दंपती की कार भी चपेट में आई


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। नेशनल हाईवे-19 पर रविवार सुबह होडल के गौढ़ोता चौक के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद करीब 15 फुट हवा में उछलकर दूसरी कार पर जा गिरी। हादसे में ग्रेटर नोएडा के दादरी निवासी हिमांशु (20) और निशांत (18) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी कार में सवार वृंदावन निवासी आकाश पंवार, उनकी पत्नी ज्योति, बेटा शिवांश तथा पहली कार में सवार लक्की, शिवम और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि आकाश पंवार अपनी पत्नी और बेटे के साथ दिल्ली से वृंदावन लौट रहे थे। सुबह गौढ़ोता चौक के पास पहुंचते ही मथुरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर हवा में उछली और उनकी कार पर आ गिरी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और पहली कार में सवार युवक सड़क पर जा गिरे। स्थानीय लोगों और पुलिस ने सभी घायलों को होडल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आकाश पंवार की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन


हिमांशु व निशांत के दोस्त ने खरीदी थी कार, सुरक्षित सफर की कामना लेकर गए थे शनि धाम
-रविवार देर शाम दादरी और श्यौराजपुर गांव में हुआ अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। खरीदी गई कार की शुभ शुरुआत की खुशी कुछ ही घंटों में मातम में बदल गई। कार का पूजन कराने शनिदेव कोकिलावन मंदिर और बरसाना स्थित राधारानी मंदिर गए पांच दोस्तों में से दो की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि तीन साथी घायल हो गए। रविवार देर शाम मृतकों का दादरी और श्यौराजपुर गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, जुनपत गांव निवासी निशु भाटी और कुक्की भाटी ने हाल ही में पुरानी वर्ना कार खरीदी थी। शनिवार शाम वे अपने दोस्तों हिमांशु, निशांत और सादोपुर निवासी लक्ष्य के साथ कार का पूजन कराने कोसीकलां स्थित शनिदेव कोकिलावन मंदिर और बरसाना स्थित राधारानी मंदिर गए थे। दर्शन-पूजन के बाद सभी रविवार सुबह ग्रेटर नोएडा लौट रहे थे, तभी होडल के पास उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।
हिमांशु का परिवार फिलहाल दादरी में रहता है। वह बीए का छात्र था और पढ़ाई के साथ अपने भविष्य की तैयारी कर रहा था। वहीं श्यौराजपुर निवासी निशांत इंटरमीडिएट का छात्र था। परिवार में वह सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई और दो बहनें हैं। हिमांशु के परिवार में भी एक भाई और दो बहनें हैं।

मौत की खबर गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। दोनों घरों पर दिनभर रिश्तेदारों, ग्रामीणों और परिचितों का तांता लगा रहा। परिजनों का कहना है कि जिस कार की पूजा कर सुरक्षित और शुभ शुरुआत की कामना की थी, वही कार उनके बच्चों की जिंदगी छीन ले गई। खुशियों से शुरू हुई यह यात्रा दो परिवारों के लिए ऐसी पीड़ा छोड़ गई, जिसे भुला पाना शायद कभी संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed