{"_id":"e9748ffe2e9b94a0571c26449b3e6778","slug":"car-fallen-in-60-feet-deep-bay","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 फुट नीचे गिरी कार, नहीं बचा कोई पुर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 फुट नीचे गिरी कार, नहीं बचा कोई पुर्जा
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 19 Mar 2014 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहना-तावड़ू मार्ग पर घाटी में तेज गति से आ रही कार करीब 60 फुट गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
बताते हैं कि बुधवार की दोपहर सोहना से तावड़ू जाने वाले क्रम में तेज गति के कारण कार का संतुलन बिगड़ गया। कार चालक ने अस्पताल पहुंचे से पूर्व ही दम तोड़ दिया।
कार चालक की पहचान बंधवाड़ी निवासी कमल के रूप में हुई है, जो तावडू़ की तरफ से सोहना आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शी सोहना निवासी राजेंद्र ने बताया कि हरियाणा टूरिज्म विभाग का बारबेट कांपलैक्स के मेन गेट से पहले ही मोड़ पर कार तेज गति से खाई में कूद गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कैंटर के आगे आकर गई मासूम की जान
कार ने खाई में जाते समय दर्जनों बार पलटी मारी। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। कार चालक कमल कार के अंदर साथ ही लुढकता रहा। जिससे उसके सिर व शरीर में गंभीर चोटें लग गई।
विज्ञापन
पुलिस ने गंभीर रूप से घायल चालक कमल को बाहर निकाला। उस समय कमल की सांसे चल रही थी। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही कार चालक कमल ने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। ड्राइविंग लाइसेंस से मृतक की पहचान हुई है।
उसके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। कमल टैक्सी की कार चलाता था।