वो डॉली की ही नहीं बल्कि पूरे परिवार की हत्या करना चाहता था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदापुर में कार सिखाने वाले युवक पर ही युवती की हत्या का आरोप लगा है। युवक ने लूटपाट के लिए अपने दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने कमेटी में रुपये डालने के लिए कई लोगों से उधार ले रखा था, जिसे चुकाने का उसपर दबाव था।
पुलिस ने युवक व उसके दोस्त को गिरफ्तार कर हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पीड़िता का एटीएम कार्ड, 11 हजार रुपये, पिस्टल, पांच कारतूस व वारदात में इस्तेमाल ईको वैन जब्त कर ली है।
दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आर ए संजीव ने बताया कि 12 सितंबर की सुबह माता चानन देवी अस्पताल से एक युवती की हत्या किए जाने की सूचना मिली।
युवती के सिर में गोली मारकर हत्या
पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर युवती के शव को कब्जे में कर लिया। छानबीन से पता चला कि युवती के सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। युवती की पहचान डॉली (19) के रूप में हुई।
उसकी मां राजवाला ने बताया कि वह उत्तम नगर में रहती हैं। उसके पति सतीश प्रकाश की मौत हो चुकी है। सुबह में डॉली कार सीखने के लिए जा रही थी। इसी दौरान किसी ने उसकी हत्या कर दी। मौके पर छानबीन के दौरान पुलिस को दो खोखे मिला।
जांच के दौरान पुलिस ने कार सिखाने वाले मुकेश से पूछताछ की। डॉली को बचाने के लिए परिवार के साथ अस्पताल पहुंचा था। लेकिन पुलिस को उसकी कई बातों पर शक हुआ और पुलिस से कड़ाई से पूछताछ की।
डॉली सहित वह पूरे घरवालों को मार देना चाहता था
मुकेश ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसने कई लोगों से उधार लिया था, जिसे चुकाने के लिए उसपर दवाब था। उसने विश्वास पार्क निवासी अपने दोस्त मोहित के साथ मिलकर डॉली के घर में लूटपाट की साजिश रची।
घटना वाले दिन वह डॉली सहित उसके परिवार के सभी लोगों की हत्या करना चाहता था। लेकिन घर के सभी सदस्यों के जाग जाने की वजह से वह वारदात को अंजाम नहीं दे सके।
पुलिस ने मुकेश के निशानदेही पर मोहित को गिरफ्तार कर लिया।
घर में रुपये रखे की सूचना पर लूट की साजिश
पुलिस पूछताछ में मुकेश ने बताया कि डॉली के कार सिखाने के दौरान उसे पता चला कि डॉली के परिवार वालों ने कोई प्लॉट बेचा है। जिसकी रकम को उन लोगों ने घर में रखा है।
लूट के लिए उसने मोहित को भी साजिश में शामिल कर लिया। उन लोगों ने गाजियाबाद से पिस्टल की व्यवस्था की। 12 सितंबर की सुबह मुकेश पांच बजे सुबह डॉली के घर पहुंचा। उसने फोन कर डॉली को नीचे बुलाया।
कार में बैठते ही मुकेश ने डॉली के सिर में गोली मार दी। उसके बाद मोहित ने उसका पर्स और मोबाइल ले लिया। दोनों आरोपी डॉली के घर की पहली मंजिल पर पहुंचे।
जहां उन लोगों ने परिवार के सदस्यों को जगा हुआ देखकर वापस आ गए। मोहित डॉली का पर्स व मोबाइल लेकर भाग गया, जबकि मुकेश नीचे आकर डॉली की हत्या किए जाने का शोर मचाने लगा। उसके बाद मुकेश डॉली व उसकी मां को लेकर अस्पताल पहुंचा।