फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Car driver bites bike rider finger with his teeth and separates him in delhi

Delhi: कार चालक ने दांत से बाइक सवार की अंगुली काटकर की अलग, पहिया पैर पर चढ़ने के बाद ठीक से चलाने को कहा था

Fri, 17 Nov 2023 08:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 17 Nov 2023 08:48 PM IST
सार

अंगुली के ऊपरी हिस्से को उनके सामने ही थूक कर वहां से भागने की कोशिश करने लगा। राजेश के शोर मचाने पर आस पास के लोगों ने भागते आरोपी को दबोच लिया। इसी बीच वहां पीसीआर वैन भी आ गई।

विज्ञापन
Car driver bites bike rider finger with his teeth and separates him in delhi
कार सवार ने बाइक चालक की अंगुली काटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ख्याला इलाके में कार चालक को ठीक से वाहन चलाने की नसीहत देना बाइक सवार को भारी पड़ गया। कार चालक ने पहले गाली गलौज और मारपीट की, फिर उनकी एक अंगुली को दांत से काटकर अलग कर दी। आरोपी अंगुली के कटे हिस्से को उनके सामने ही थूक कर भागने लगा। लेकिन पीड़ित के शोर मचाने पर आस पास के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी चालक को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

घायल बाइक सवार की पहचान राजेश (56) के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ संत नगर बुराड़ी में रहते हैं और निजी कंपनी में काम करते हैं। राजेश ने बताया कि 15 नवंबर की सुबह वह अपनी पत्नी दुरजेश को लेकर अपनी बाइक से विष्णु गार्डन जा रहे थे। केशोपुर मंडी के गेट संख्या पांच के पास एक चालक अपनी कार को उनकी बाइक के पास से ले गया। इस दौरान कार का एक पहिया उनके पैर पर चढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शोर मचाकर चालक को कार रोकने के लिए कहा और अपनी बाइक से उतरकर चालक के पास गए। उन्होंने चालक से गाड़ी देखकर चलाने के लिए कहा। इतना सुनते ही चालक कार से बाहर निकला और राजेश के साथ गाली गलौज करने लगा। गाली देने से मना करने पर चालक ने हाथापाई शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी ने उनका हाथ पकड़ लिया और एक अंगुली को दांत से काटकर अलग कर दिया। 

विज्ञापन

अंगुली के ऊपरी हिस्से को उनके सामने ही थूक कर वहां से भागने की कोशिश करने लगा। राजेश के शोर मचाने पर आस पास के लोगों ने भागते आरोपी को दबोच लिया। इसी बीच वहां पीसीआर वैन भी आ गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर ख्याला थाना पुलिस के हवाले कर दिया और घायल राजेश को लेकर पास के अस्पताल में गई। पीड़ित का इलाज करवाने के बाद पुलिस ने उनके बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मीरा एंक्लेव निवासी उमंग तनेजा के रूप में हुई है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हल्की धारा में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed