फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   car catches fire, rti activist killed

हादसा या हत्या? कार में लगी आग, RTI एक्टिविस्ट की मौत

Sat, 03 May 2014 03:45 AM IST
Updated Sat, 03 May 2014 03:45 AM IST
विज्ञापन
car catches fire, rti activist killed

ग्रेटर नोएडा में नवादा गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात कार में आग लगने से आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रमोहन की जलने से मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस इसे हादसा ही मान रही है, लेकिन चंद्रमोहन की पत्नी सविता शर्मा इस घटना को हादसा मानने से इनकार कर रही हैं। सविता का कहना है कि साजिश रचकर उनके पति की हत्या की गई है। इस शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सविता ने कहा कि चंद्रमोहन कासना गांव में एक जमीन को कब्जे से बचाने की कोशिश कर रहे थे। इसी को लेकर गांव के कुछ लोगों से उनका विवाद चल रहा था।

रात को कंपनी से लौटते हुए हादसा

car catches fire, rti activist killed

शुक्रवार रात करीब 11:10 मिनट पर वह कंपनी से अल्फा-दो के एफ-38 के लिए अपनी कार से चले थे। लेकिन कंपनी से मात्र दो किलोमीटर की दूरी नवादा गांव और जेपी ग्रीन के बीच सड़क पर अचानक उनकी कार में आग लग गई।

चंद मिनट में आग ने विकराल रूप ले लिया। किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दमकल विभाग को सूचना दी और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया तब तक कार चला रहे चंद्रमोहन की मौत हो चुकी थी।

हालांकि पुलिस को उस समय तक पता नहीं था कि कार में किसी व्यक्ति की जलने से मौत हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच-पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हो पाई थी शव की पहचान

car catches fire, rti activist killed

चंद मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक चंद्रमोहन की मौत हो चुकी थी। पूरी कार में सब कुछ जल गया था। पुलिस को ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे शव की शिनाख्त हो।

शुक्रवार सुबह 10 बजे पुलिस अधिकारियों ने कार के रिम पर लिखे 2008 के आधार पर किसी तरह कार मालिक का नाम खोज लिया और चंद्रमोहन के परिजनों तक पहुंची।

ग्रेटर नोएडा के एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है। सूरजपुर कोतवाली में जानलेवा मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। जिन्हें गिरफ्तार भी किया गया था और मामला अदालत में विचाराधीन है।

विज्ञापन

चंद्रमोहन को जान से मारने की मिली थी धमकी

car catches fire, rti activist killed

आरटीआई एक्टिविस्ट चंद्रमोहन ने कासना कोतवाली में 30 अप्रैल को एक तहरीर दी थी। जिसमें कासना गांव के एक व्यक्ति पर आरोप लगाया था। तहरीर में कहा था कि वह 28 अप्रैल को उसे होंडा सीएल कंपनी में ड्यूटी करने के लिए जा रहा था।

लेकिन रास्ते में परीचौक पर कासना निवासी व्यक्ति मिला और कहा कि शिव मंदिर वाली जमीन पर ज्यादा आरटीआई मत डाल नहीं तो जान गवानी पड़ जाएगी। इसके अलावा आरोप था कि अब उसका समय उल्टा चलने लगा और अब वह ज्यादा दिन का नहीं है।

कासना पुलिस ने तहरीर की रिसीविंग भी दी थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इस घटना के करीब 24 घंटे बाद ही चंद्रमोहन की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई। यह बात लोगों और परिजनों के गले नहीं उतर रही है।

सच हुई धमकी

car catches fire, rti activist killed

आरटीआई एक्टिविस्ट चंद्र मोहन की शादी कासना गांव निवासी सविता शर्मा से हुई थी। कासना गांव में शिव मंदिर की 500 गज जमीन पर कासना के ही कुछ लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। जिनका चंद्रमोहन के ससुरालियों द्वारा विरोध किया जा रहा था।

शादी के बाद से चंद्रमोहन भी ससुरालियों के साथ मंदिर की जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए अधिकारियों से मिल रहे थे। इसी सिलसिले में चंद्रमोहन पर पहले भी कई बार हमले हो चुके हैं। जिनमें एक मामला सूरजपुर कोतवाली में भी दर्ज है।

आरोप है कि कुछ लोगों ने चंद्रमोहन को जान से मारने की धमकी भी दी थी और ये धमकी सच साबित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed