Delhi: कार सवार बदमाशों ने चाकू की नोक पर युवक से लूटे बकरे, कार में लगी थी फर्जी नंबर प्लेट, तलाश में पुलिस
छानबीन के दौरान पता चला कि बदमाशों ने कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वारदात को अंजाम दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में सोमवार तड़के कार सवार चार बदमाशों ने एक युवक को चाकू दिखाकर दो बकरे लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पीड़ित तस्लीम अहमद की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। तस्लीम ने कार का नंबर नोट कर पुलिस को दिया है।
छानबीन के दौरान पता चला कि बदमाशों ने कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से बरेली के गांव अरसिया का रहने वाला तस्लीम उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नूर-ए-इलाही में इश्तियाक नामक व्यक्ति के यहां सिलाई का काम करता है। पिछले कुछ दिनों से तस्लीम अपने गांव गया हुआ था। इश्तियाक ने तस्लीम से गांव से ही बकरे लाने के लिए कहा था। तस्लीम ने 40 हजार के दो बकरे गांव से खरीदे थे।
बकरा खरीदने के लिए कर रहा था लूटपाट, गिरफ्तार
कश्मीरी गेट इलाके में निगम बोध घाट के पास केटीएम सवार दो बदमाशों ने युवक से मोबाइल झपट लिया। शोर मचाने पर सिपाही दामोदर व बाकी स्टाफ ने आरोपी का पीछा किया। कुछ दूर पर आरोपियों की बाइक फिसल गई। एक आरोपी मौके से फरार हो गया जबकि दूसरे को पुलिस ने दबोच लिया। उसकी पहचान सीमापुरी निवासी इरशाद के रूप में हुई है। उसके पास से लूटा गया मोबाइल व चोरी की एक बाइक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बकरीद पर बकरा खरीदने के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए लूटपाट की योजना बनाई।