फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   captured on the highway

दबंगों ने हाईवे पर ही कर लिया कब्जा

Mon, 17 Feb 2014 12:49 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 17 Feb 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
captured on the highway

अतिक्रमण ने हाईवे 58 की रफ्तार रोक दी है। पुलिस-प्रशासन की लापरवाही से लाखों लोग जाम से जूझने को मजबूर हैं। रोजाना इस हाईवे से दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रुड़की, हरिद्वार, देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों के लाखों लोग गुजरते हैं।

विज्ञापन


फर्राटे भरते वाहन यहां आकर जाम में ऐसे फंसते हैं कि सफर दुश्वार हो जाता है। गाजियाबाद और मोदीनगर में तो छह लेन का हाईवे सिकुड़कर चार लेन का रह गया है। दो लेन अतिक्रमण की भेंट चढ़ी हुई हैं। मुरादनगर से गाजियाबाद तक हाईवे चार लेन का ही है।
विज्ञापन


इसके चौड़ीकरण की भी हाल फिलहाल कोई योजना नहीं है। जाम का भयावह पहलू यह भी है कि पिछले डेढ़ महीने में हुए 67 हादसों में 22 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके बावजूद इससे निपटने के कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। जनप्रतिनिधि इसका विकल्प बाईपास को ही मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौराहा बना पार्किंग
साहिबाबाद की सड़कों पर बेलगाम दौड़ते ऑटो पर प्रशासनिक तंत्र लगाम नहीं लगा पा रहा है। सड़कों के बीच में खड़े होकर सवारी भरने वाले ऑटो को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम ने मोहन नगर और महाराजपुर चौराहे पर लाखों की लागत से स्टैंड बनवाया।

जो विभागों में आपसी तालमेल न होने से शोपीस बन कर रह गया और चौराहे ऑटो पार्किंग बन गए हैं। हॉटसिटी में ऑटो चालकों ने सारे नियम कानून ताक पर रख दिए। मोहननगर चौराहे पर दिनभर में हजारों ऑटो आते-जाते हैं। यातायात पुलिसकर्मियों के सामने ही चालक सड़कों पर ऑटो खड़े कर सवारियां भरते हैं

अतिक्रमण
गाजियाबाद में मेरठ तिराहा से सिहानी चुंगी तक एनएच-58 के दोनों ओर खोखा, ठेला-पटरी वालों का कब्जा है। मोदीनगर में गोविंदपुरी, राज चौराहा, बस स्टैंड, फफराना कट, मोदी मंदिर और मुरादनगर में रावली रोड कट, सामुदायिक केंद्र से लेकर रेलवे रोड तक, काइट, आईटीएस इंस्टीट्यूट पर अतिक्रमण का बोलबाला है। ‘हाईवे अथारिटी के जेई मोमराज सिंह के अनुसार मुरादनगर से गाजियाबाद तक चौड़ीकरण की योजना नहीं है।


एक्सीडेंट प्वाइंट
मेरठ रोड तिराहा, घूकना मोड़, सिहानी चुंगी, राजनगर एक्सटेंशन चौक, मोदीनगर तहसील के सामने, गोविंदपुरी, महेंद्रपुरी गेट, राज चौराहा, सौंदा रोड के सामने, फफराना कट, मोदी स्टील, सुमन सिनेमा, पुराना एसआरएम, अबूपुर गेट, सीकरी कला, मनोटा, मुरादनगर में गंगनहर, रावली रोड, बस स्टैंड, रेलवे रोड, आयधु निर्माणी, मननधाम मंदिर, सैतली कट, दुहाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed