{"_id":"54474a894f0cbfb6312d14595b1f3298","slug":"cap-become-special-for-bjp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोपी हुई खास, कार्यकर्ताओं को टोपी पहनाएगी BJP","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोपी हुई खास, कार्यकर्ताओं को टोपी पहनाएगी BJP
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 27 Jan 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनीति में टोपी अब खास हो गई है। झंडे-बैनर से ज्यादा अहमियत भी अब टोपी की ही गई है। आप की तर्ज पर भाजपा भी कार्यकर्ताओं को टोपी पहनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की तर्ज पर अब मुख्य राजनीतिक पार्टियां भी टोपी पहनाने का काम शुरू कर चुकी है। कांग्रेस पार्टी के नेता व सदर विधानसभा के प्रत्याशी अजय माकन अपनी पदयात्रा, रैली, रोड शो में बिना टोपी के नहीं पहुंच रहे हैं। उनके साथ कार्यकर्ताओं की टोली भी बिना टोपी के नहीं उतर रही है। राहुल गांधी के रोड शो में कार्यकर्ता टोपी पहने हुए दिखे।
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा कार्यालय में टोपी पहनने के मुद्दे पर एक बैठक भी हुई। जहां यह फैसला लिया गया कि हर कार्यकर्ता टोपी पहनेगा। मंगलवार को प्रदेश कार्यालय पहुंचे प्रदेश प्रभारी प्रभात झा भी भगवा टोपी पहनकर पहुंचे थे।
विज्ञापन
पार्टी पदाधिकारियों को भी निर्देश दिया गया है कि टोपी पहने और कार्यकर्ताओं को टोपी पहनने के लिए प्रेरित करें। हालांकि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कई कार्यकर्ताओं ने केसरिया रंग की इस टोपी को पहनने से इंकार किया है। संघ के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक संघ के आला अधिकारियों की तरफ से आदेश नहीं होता तब तक भाजपा की टोपी नहीं पहनेंगे।