फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   canter driver send to jail in gurugram gang rape case

गुरुग्राम गैंगरेप मामला: शिनाख्त परेड के लिए कैंटर चालक की कोर्ट में लगाई अर्जी, भेजा जेल

Mon, 12 Jun 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 12 Jun 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
canter driver send to jail in gurugram gang rape case
gurgaon gang rape

गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर गैंगरेप मामले में छेड़छाड़ के आरोपी कैंटर चालक को पुलिस ने रविवार कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी चालक राजेश को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक को शनिवार देर रात सेक्टर-8 हाइवे से गिरफ्तार किया था। उससे कैंटर भी पुलिस ने बरामद कर लिया है, जिसमें महिला से छेड़छाड़ की गई थी।  

विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई धर्मवीर ने बताया कि चालक राजेश का आपराधिक रिकॉर्ड की छानबीन करने के लिए एक टीम को उसके गांव हसनपुर बुलंदशहर भेजा गया है। जो चालक की सारी जानकारी लेकर आएगी। आरोपी राजेश पिछले 12 साल से गुरुग्राम में कैंटर चला रहा था।
विज्ञापन


500 कैंटरो की जांच के बाद पकड़ा गया आरोपी
एएसआई धर्मवीर ने बताया कि कैंटर चालक की पहचान करने के लिए पुलिस ने 29 मई रात को हाईवे से गुजरने वाले लगभग 500 कैंटरों की जांच के बाद  चालक की पहचान हुई है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी की मदद से कैंटर चालक को पकड़ने  में सफलता मिली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


15 सीसीटीवी कैमरों से किया जा रहा है मिलान
गैंगरेप के आरोपी तीनों युवकों से पुलिस ने रविवार को हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज से मिलान किया गया है। जिसमें युवकों की कद काठी का मिलान हुआ है। तीनों आरोपियों का सोमवार को रिमांड खत्म होगा और मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 


पुलिस ने शिनाख्त परेड के लिए कोर्ट में दी अर्जी 
मानेसर गैंगरेप मामले में सभी चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रहा है। इसलिए  पुलिस ने रविवार को कोर्ट में चारों आरोपियों की शिनाख्त के लिए  अर्जी दी है। जिसमें पीड़िता चारों आरोपियों की शिनाख्त करेगी और उसके बाद पुलिस कोर्ट में चालान पेश कर मामले की सुनवाई शुरू होगी। जिससे जल्द से जल्द आरोपियों को सजा सुनाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed