फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Canine squad of CISF include Belgian Malinois dog to guard Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा में तैनात होगा 'बेल्जियन मैलिनोइस डॉग', ओसामा ऑपरेशन में भी हुआ था इस्तेमाल

Tue, 01 Sep 2020 07:07 PM IST
Mohit Mudgal एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 01 Sep 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
Canine squad of CISF include Belgian Malinois dog to guard Delhi Metro
दिल्ली मेट्र्रो की सुरक्षा में तैनात होंगे बेल्जियन मैलिनोइस नस्ल के डॉग - फोटो : ANI

दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा में बेल्जियन मैलिनोइस डॉग शामिल किए जाएंगे। इसपर सीआईएसएफ के9 चीफ राजेंद्र पिलानिया ने कहा कि बेल्जियन मैलिनोइस नस्ल के डॉग का इस्तेमाल पाकिस्तान में ओसामा ऑपरेशन में भी किया गया था। इन्हें हम सबसे ज्यादा संवेदनशील स्टेशनों में तैनात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो की सेवाएं  7 सिंतबर से फिर शुरू होने जा रही है। इसके लिए सीआईएसएफ ने पोलो नाम के बेल्जियन मैलिनोइस डॉग को उसकी पहली पोस्टिंग दी है। पोलो एक प्रशिक्षित डॉग है, जो दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर अपनी पहली ड्यूटी करेगा।


आपको बता दें कि पोलो कोई साधारण डॉग नहीं है। पोलो की नस्ल के डॉग का इस्तेमाल अमेरिकी सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान में ओसामा बिन लादेन ऑपरेशन में किया था। ऑपरेशन में डॉग ने अहम भूमिका निभाई थी। 


बेल्जियन मैलिनोइस नस्ल के डॉग काइरो ने ऑपरेशन के दौरान ओसामा बिन लादेन की पहचान की थी। जिसके बाद ओसामा बिन लादेन को यूएस सील द्वारा मार गिरा दिया गया था।

दिल्ली मेट्रो में पोलो की तैनाती पहला ऐसा मौका होगा जब बेल्जियम मैलिनोइस डॉग को दिल्ली में किसी भी प्रतिष्ठान में तैनात किया जाएगा। एम मरिसेल्वम ने बताया कि पोलो एक मात्र डॉग है जो तीनों ट्रेडों का मास्टर - सूघना, हमला करना और गार्ड करना। जबकि जर्मन शेफर्ड और लैब्राडोर जैसे अन्य ब्रिड के डॉग केवल एक कार्य कर सकते हैं।  सीआईएसएफ में सामन्य रूप से हर डॉग के लिए एक हैंडलर होता है लेकिन पोलो विशेष डॉग है, उसके लिए दो हैंडलर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed