फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Candle march in noida after pulwama attack in jammu

आतंकी हमले के खिलाफ फूटा आक्रोश, दिनभर लगा रहा जाम

Sun, 17 Feb 2019 12:40 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: vivek shukla Updated Sun, 17 Feb 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
Candle march in noida after pulwama attack in jammu
पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले के खिलाफ रविवार भी को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। शहर और क्षेत्र के गांव कस्बों की गली-गली में लोग सड़क पर उतरे और मुख्य चौराहों पर पाकिस्तान, आतंकवाद व आतंकियों के पनाहगारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन


लोगों के गुस्से का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि शहर के मुख्य चौराहे परी चौक पर दिनभर जाम की स्थिति रही। यहां एक के बाद एक कई संगठन और आम जन के जत्थे पहुंचकर प्रदर्शन करते रहे। इससे पुलिस को यहां यातायात सुचारु रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन


पुलिस ने जाम की समस्या से निपटने के लिए एक मार्ग का यातायात रोककर दूसरे मार्ग से यातायात निकाला। शाम होने पर यहां परेशानी और बढ़ गई। एक के बाद एक कई संगठन प्रदर्शन करने पहुंचे। वहीं, पाकिस्तान व आतंकवादियों का साथ देने वालों के खिलाफ सोशल मीडिया पर भी कड़ा आक्रोश दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात विनीत जायसवाल ने बताया कि आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने की कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


वहीं नोएडा में सैकड़ों युवाओं नें मिलकर कैंडल मार्च निकाला और सरकार से जल्दी जवाबी कार्रवाई की मांग की। युवाओं नें घर से बाहर निकल कर सेक्टर 15 से सेक्टर 15 ए स्थित शनि देव के मंदिर तक कैंडल मार्च किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed