मासूम प्रद्युम्न को इंसाफ दिलाने स्कूल के बाहर जमा हुआ लोगों का हुजूम, शराब के ठेके में लगाई आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को हुई घटना से पूरा देश आहत है। मासूम प्रद्युमन को इंसाफ दिलाने के लिए लोग सड़क पर उतर आए है। रविवार को भी प्रद्युम्न के परिजन और बड़ी संख्या में लोग रायन स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं और सीबीआई जांच की मांग कर हैं।
इस दौरान प्रदर्शन कर रही गुस्साई भीड़ ने स्कूल के पास बने शराब के ठेके में आग लगा दी। मालूम हो कि शराब का ठेका रायन स्कूल की दीवार से लगा हुआ है। हरियाणा के शिक्षा मंत्री प्रद्युम्न के घर जा कर उसके माता पिता से मिलने वाले हैं अौर इस मामले पर प्रेस कांफ्रेंस भी करने वाले हैं।
बता दें कि शनिवार को 7 वर्षीय प्रद्युमन का अंतिम संस्कार किया गया। मौके पर मौजूद हर व्यक्ति की आंख में आंसू थे। इसके अलावा प्रद्युमन की आत्मा की शांति और श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों ने पैदल मार्च निकाला।
यह मार्च सब्जी मंडी चौक से कमेटी चौक तक मार्च निकाला गया। कमेटी चौक पर प्रद्युमन को कैंडल जला कर श्रद्धांजलि दी गई।
स्कूल की खराब व्यवस्था के कारण गई प्रद्युमन की जान
कैंडल मार्च में आए लोगों ने स्कूल की खराब व्यवस्था को उसका हत्यारा करार दिया। उन्होंने कहा कि अगर स्कूल प्रशासन छात्रों की सुरक्षा पर ध्यान देता तो आज एक परिवार नहीं उजड़ता।
गौरतलब है कि शुक्रवार को प्रद्युमन की स्कूल परिसर में चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में बस कंडक्टर को तीन दिन की रिमांड में लिया है। इस हादसे के बाद अभिभावकों ने निजी स्कूलों की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।