फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Candidates will not be able to enter in exam centre without ID card

बगैर पहचान पत्र केंद्रों पर प्रवेश नहीं कर सकेंगे परीक्षार्थी, शिक्षा बोर्ड ने दिए निर्देश

Fri, 01 Mar 2019 06:27 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 01 Mar 2019 06:27 AM IST
विज्ञापन
Candidates will not be able to enter in exam centre without ID card
haryana board exam - फोटो : File Photo

हरियाणा बोर्ड की परीक्षा को लेकर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने जरूरी निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड की ओर से परीक्षार्थियों को बिना पहचान पत्र परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि प्रवेश-पत्र का रंगीन प्रिंट लाना जरूरी है। साथ ही उस पर स्कूल ड्रेस में फोटो लगाने के बाद इसे सत्यापित भी कराना होगा। परीक्षार्थियों को स्कूल की यूनिफॉर्म में ही केंद्र जाना होगा। प्रवेश द्वार पर चेकिंग के दौरान प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र की भी जांच होगी। इसके लिए हरियाणा बोर्ड ने आधार कार्ड, स्कूल का पहचान पत्र या फिर कोई भी दूसरा पहचान पत्र साथ लाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


सात मार्च से शुरू होगी परीक्षा  
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं सात मार्च से शुरू होंगी। वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षाएं सात मार्च से तीन अप्रैल तक चलेंगी। वहीं, माध्यमिक कक्षा की परीक्षा आठ मार्च से होगी। परीक्षाएं 30 मार्च तक जारी रहेंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं दोपहर की पाली में 12:30 से शाम 03:30 बजे तक एक ही सत्र में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


अंग्रेजी की होगी पहली परीक्षा
माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक दोनों ही कक्षाओं के छात्र पहली परीक्षा अंग्रेजी विषय की देंगे। वहीं, सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) की भी माध्यमिक कक्षा की मुख्य परीक्षाएं सात मार्च से ही शुरू होंगी। इस दिन छात्र गणित विषय की परीक्षा देंगे। वरिष्ठ माध्यमिक की मुख्य परीक्षाएं दो मार्च को अंग्रेजी विषय से शुरू होगी। सीबीएसई की परीक्षाएं तीन अप्रैल तक चलेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed