फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   candidates are ready to celebrate their victory

इंतजार ने बढ़ाई धड़कनें, कौन होगा असली हीरो?

Mon, 12 May 2014 10:36 PM IST
Updated Mon, 12 May 2014 10:36 PM IST
विज्ञापन
candidates are ready to celebrate their victory

देश की सबसे बड़ी पंचायत में क्षेत्र की नुमाइंदगी के लिए 16 मई को फैसला होना है। सभी प्रमुख दलों के प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा करते हुए जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन


16 मई का दिन आने में तीन दिन शेष हैं। ऐसे में उम्मीदवारों के दिल की धड़कनें भी तेज हो गई हैं।

चुनावी मतगणना की तैयारियों और जीत का जश्न मनाने को बेताब नेता अपने सारे दौरे और यात्राएं पूरी करके सीधे अपने रणक्षेत्र में पहुंचने लगे हैं। यही नहीं जीत-हार के आंकड़े भी गढ़े जा रहे हैं।
विज्ञापन

'धरे रह जाएंगे सबके अनुमान'

candidates are ready to celebrate their victory

प्रमुख दलों के प्रत्याशियों में जहां इनेलो उम्मीदवार आरके आनंद विदेश भ्रमण कर रविवार को स्वदेश लौटे हैं तो वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पुरुषोत्तम डागर अरविंद केजरीवाल के लिए चुनाव प्रचार कर बनारस से वापस आ रहे हैं।

बीजेपी प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर और बसपा प्रत्याशी राजेंद्र शर्मा अपने क्षेत्र का भ्रमण करने में जुटे हैं। निवर्तमान सांसद अवतार सिंह भड़ाना राहुल गांधी के क्षेत्र में प्रचार कर दिल्ली में आराम कर रहे हैं।

‘अमर उजाला’ बातचीत में कांग्रेस प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना के पीए एसएस नेगी का कहना था कि पिछले चुनावों की तरह इस चुनाव में भी जीत मिल रही है। विपक्षियों के सभी अनुमान धरे रह जाएंगे।

ढोल नगाड़े के साथ जश्न की तैयारी

candidates are ready to celebrate their victory

भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के राजनीतिक सहयोगी विकास शुक्ला ने कहा कि उनकी सीट निकल रही है। पहले दिन से ही हर कार्यकर्ता जश्न मना रहा है, लेकिन लड्डू मतगणना के बाद ही बंटेंगे।

इनेलो प्रत्याशी आरके आनंद ने कहा कि विदेश से वापस आ गया हूं। जो मेहनत करनी थी वो की जा चुकी है। ईश्वर चाहेगा तो जश्न भी मनेगा।

बसपा प्रत्याशी राजेंद्र शर्मा ने कहा कि उन्होंने पार्षद तक का चुनाव नहीं लड़ा था, लेकिन बसपा ने देश की सबसे बड़ी पंचायत के लिए उन्हें चुनाव लड़वाया है, जिस दिन से टिकट मिला है उसी दिन से जश्न मनाया जा रहा है। चुनाव जीतने के बाद ढोल नगाड़े के साथ जश्‍न मनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed