{"_id":"857524f0f7434554b01debdf2d14a889","slug":"candidates-are-not-following-code-of-conduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ने लगी आचार संहिता की धज्जियां, हुई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ने लगी आचार संहिता की धज्जियां, हुई शिकायत
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 12 Mar 2014 08:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही प्रत्याशियों की शिकायतें भी जिला प्रशासन तक पहुंचनी शुरू हो गई हैं। फरीदाबाद में आचार संहिता उल्लंघन की पहली शिकायत अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रत्याशी रविंद्र भाटी ने कांग्रेस के सांसद अवतार सिंह भड़ाना समर्थकों खिलाफ दी है।
विज्ञापन
भाटी ने मंगलवार को एडीसी गरिमा मित्तल को दिए ज्ञापन में कहा कि आचार संहिता लागू होने के बाद कोई भी दल बगैर अनुमति न प्रचार कर सकता है और न ही जुलूस निकाल सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:इस सीट पर वोट के लिए तरस गईं महिलाएं
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बीआर ओझा व एनआईटी के पार्टी पदाधिकारियों ने डबुआ कालोनी के सी ब्लाक में बिना अनुमति जुलूस निकाल कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगे। यही नहीं, समर्थकों ने लोगों के बीच हैंड बिल, झंडे व बिल्ले भी बांटे।
इस दौरान 10-12 गाड़ियों का काफिला साथ था, जो आचार संहिता का उल्लंघन है। शिकायत देने वालों में हिंदू स्वराज सेना के जिलाध्यक्ष दीपक मदान, हिंद मजदूर सभा के प्रधान राजेंद्र सिंह, दलित सेना के अध्यक्ष पप्पू, मुन्नालाल यादव, देवेंद्र चौधरी, नीरज फागना आदि थे।
उधर, एडीसी गरिमा मित्तल का कहना है कि यह शिकायत उन्हें मिल चुकी है। इसकी जांच राजस्व अधिकारी कुलबीर ढाका को सौंपी गई है। अगर अनुमति नहीं ली गई थी तो उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बीआर ओझा का कहना है कि उन्होंने जिला प्रशासन से इसकी अनुमति ले रखी है। अनुमति 10 से 16 तारीख तक की है।