{"_id":"58b142eb4f1c1b0030b238e3","slug":"candidate-of-noida-in-up-election-fears-that-vote-counting-can-have-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के समक्ष प्रत्याशी रखेंगे अपनी समस्या, मतगणना में गड़बड़ी का है डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के समक्ष प्रत्याशी रखेंगे अपनी समस्या, मतगणना में गड़बड़ी का है डर
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 25 Feb 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
चुनाव तैयारी
नोएडा विधानसभा के एक प्रत्याशी को मतगणना में गड़बड़ी होने का डर सताने लगा है। जल्द ही वह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर कुछ अफसरों की शिकायत करेंगे और आयोग से भी शिकायत करेंगे, ताकि उन्हें मतगणना की ड्यूटी से हटवाया जा सके।
विज्ञापन
11 फरवरी को सभी ईवीएम को नोएडा फेज-दो स्थित फूल मंडी में में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखवाया गया था, लेकिन 12 फरवरी को जब एक नेता फूलमंडी गए तो स्ट्रांग रूम तक बिना किसी रोक टोक के ही पहुंच गए थे।
विज्ञापन
उन्होंने तत्काल पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से शिकायत करके पुलिस और फोर्स की संख्या बढ़वाई थी। अब जैसे-जैसे मतगणना का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे ही मतगणना में गड़बड़ी होने का डर सता रहा है।
विज्ञापन
मतगणना में किसी तरह का पक्ष न लिया जाए और मतगणना को निष्पक्ष कराने के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा जाएगा और उन अफसरों की ड्यूटी मतगणना में नहीं लगाने की मांग की जाएगी। नेता का कहना है कि इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से की जाएगी।