{"_id":"5d7b35548ebc3e93c125fd5b","slug":"canadian-citizen-beats-immigration-officer-at-igi-airport-delhi-deported","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कनाडाई नागरिक ने इमिग्रेशन अधिकारी को पीटा, एयरपोर्ट से ही लौटाया वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कनाडाई नागरिक ने इमिग्रेशन अधिकारी को पीटा, एयरपोर्ट से ही लौटाया वापस
Fri, 13 Sep 2019 12:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
IGI Airport
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार रात कनाडाई नागरिक और इमिग्रेशन अधिकारी के बीच जमकर झड़प हो हुई। हालात इतने बिगड़े कि अधिकारियों ने उस नागरिक को एयरपोर्ट से ही वापस भेज दिया।
विज्ञापन
एक यात्री म्यूनिख से लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट से 11 सितंबर को दिल्ली आया था। नियमों के मुताबिक हर अंतरराष्ट्रीय यात्री को एयपोर्ट से बाहर जाने से पहले इमिग्रेशन क्लियर करना होता है।
विज्ञापन
जब इमिग्रेशन के दौरान अधिकारी ने यात्री से पूछा कि वो फॉर्म ठीक तरह से भरने में नाकामयाब क्यों हुआ और क्या वह नियमों के बारे में नहीं जानता है। तब उस कनाडाई नागरिक ने अधिकारी से बहस करनी शुरू कर दी और उसकी बुरी तरह से पिटाई भी कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद इमिग्रेशन अधिकारी ने दिल्ली पुलिस को बुलाया और कनाडाई नागरिक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद उस नागरिक को वापस लुफ्थांसा एयरलाइंस से वापस भेज दिया।