फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   This new center will treat children AMS brain, patients will be given information on the phone

एम्स के इस नए सेंटर में होगा बच्चों का दिमागी इलाज, मरीजों को फोन पर दी जाएगी जानकारियां

Mon, 20 Feb 2017 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Feb 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
This new center will treat children AMS brain, patients will be given information on the phone
aiims - फोटो : अमर उजाला

बच्चों के दिमागी बीमारी के इलाज और इस संबंध में नए अनुसंधान के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सेंटर फॉर एडवांस रिसर्च एंड एक्सीलेंस फॉर चाइल्डहुड न्यूरोडेवलपमेंटल डिस्ऑर्डर की शुरुआत की जा रही है।

विज्ञापन


इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 14.3 करोड़ रुपये की बजट को मंजूरी दे दी है। कारपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी के तहत इंडिया इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (आईआईएफसीएल) की ओर से सेंटर को इलाज और रिसर्च के लिए हर वर्ष आठ लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी। 
विज्ञापन


एम्स-प्रशासन का कहना है कि यहां बन रहे मदर एंड चाइल्ड ब्लॉक में ही इस सेंटर की शुरुआत की जाएगी। इस संबंध में एक विस्तृत योजना एम्स पीडियाट्रिक्स विभाग के प्रमुख डॉ. वीके पॉल और प्रो. डॉ. शेफाली गुलाटी की अध्यक्षता में बनाई गई है। इस संबंध में एम्स के कार्यकारी निदेशक  प्रो. डॉ. बलराम की अध्यक्षता में इसी माह 15 फरवरी को एक अहम बैठक भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंटर में बच्चों के मस्तिष्क से संबंधित सभी तरह की गंभीर बीमारियों के इलाज और इलाज के तौर-तरीकों को विकसित करने के लिए काम किया जाएगा। इस सेंटर में मिर्गी का इलाज और इसके लिए भी शोध करने का निर्णय लिया गया है। इस सेंटर में चिकित्सकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। मरीजों को टेलीफोन पर भी बीमारियों के इलाज और बचाव की जानकारी दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed