फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jnu hostels criticizing for propaganda in delhi

...तो क्या इसलिए बदनाम किए जा रहे जेएनयू के हॉस्टल!

Mon, 23 Oct 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 Oct 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
jnu hostels criticizing for propaganda in delhi

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रशासन ने कैंपस व छात्रावास में असुविधाओं को लेकर किए जा रहे प्रचार को एक सीमित वर्ग की करतूत बताई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग अपने फायदे के लिए यह दुष्प्रचार कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

विश्वविद्यालय ने साफ किया है कि छात्रावास में हो रहे गैरकानूनी कामों को लेकर उनका औचक निरीक्षण का अभियान आगे भी जारी रहेगा। जेएनयू के स्टूडेंट डीन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन कैंपस, छात्रावास और जेएनयू रेजीडेंट्स के लिए बेहतरीन सुविधाएं दे रहा है।

विज्ञापन

 

फिर कैंपस में ई-रिक्शा का ट्रायल रन शुरू किया है। इसके अलावा बेहतर पर्यावरण के लिए 600 अलग-अलग पेड़ व पौधे लगाए गए हैं। सभी सड़कों का निर्माण किया गया है ताकि आवाजाही बेहतर हों। जेएनयू के अधिकांश लोगों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के इस कदम की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक खास वर्ग कर रहा आलोचना

jnu hostels criticizing for propaganda in delhi

विश्वविद्यालय अपने रेजीडेंट्स व छात्रावास को सेफ करने के लिए उसकी निगरानी भी रखता है। इसके लिए छात्रावास में अनधिकृत मेहमानों को लेकर औचक निरीक्षण भी किया जाता है। मगर एक खास वर्ग इस तरह के औचक निरीक्षण की आलोचना कर रहा है।
 

जेएनयू में मिलने वाली सुविधाओ को लेकर दुष्प्रचार कर रहे हैं। वह यह सब सिर्फ अपने फायदे के लिए कर रहे हैं। बताते चले जेएनयू में बीते कुछ दिनों से कैंपस में स्थित छात्रावास में औचक निरीक्षण का अभियान चलाया गया है।

इस दौरान कुछ ब्वॉयज हॉस्टल में लड़कियों की मौजूदगी का पता चला है, जिसके बाद एक वर्ग प्रशासन के इस निरीक्षण को लेकर आलोचना कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed