{"_id":"5d7816cd8ebc3e93ac71ff78","slug":"campaigning-over-in-dusu-elections-now-emphasis-on-personal-contact","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूसू चुनाव : प्रचार खत्म, अब व्यक्तिगत संपर्क पर है जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूसू चुनाव : प्रचार खत्म, अब व्यक्तिगत संपर्क पर है जोर
Wed, 11 Sep 2019 03:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 11 Sep 2019 03:04 AM IST
विज्ञापन
प्रचार खत्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए चल रहा प्रचार मंगलवार रात 8 बजे पूरी तरह समाप्त हो गया। आखिरी दिन सभी छात्र संगठनों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। मंगलवार को मुहर्रम के अवकाश के कारण प्रत्याशियों ने हॉस्टलों व प्राइवेट पीजी में जाकर विद्यार्थियों से संपर्क साधा। इसके बाद विद्यार्थियों से व्यक्तिगत संपर्क का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
प्रचार के आखिरी दिन उम्मीदवारों ने बिना चैन की सांस लिए हॉस्टलों व प्राइवेट पीजी में रहने वाले विद्यार्थियों तक पहुंचने के लिए खूब दौड़भाग की। अब बृहस्पतिवार को डूसू के लिए मतदान होगा। मतगणना शुक्रवार सुबह से शुरू होगी और दोपहर 12 बजे तक नतीजे घोषित होने की संभावना है। प्रचार की समाप्ति के साथ ही संगठनों में कड़े मुकाबले की सुगबुगाहट शुरू हो गई है।
विज्ञापन
हॉस्टलों व प्राइवेट पीजी में पहुंचकर सभी उम्मीदवार छात्र-छात्राओं से अपने-अपने पक्ष में मतदान की अपील करते दिखाई दिए। कैंपस भी पोस्टर, बैनर व होर्डिंग्स से पटा रहा। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. अशोक प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने पोस्टर और होर्डिंग्स लगाने को लेकर 13-14 मामले भी दर्ज किए हैं। उधर, प्रशासन भी आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
छात्र संगठनों ने किए जीत के दावे
प्रचार खत्म होते ही छात्र संगठनों ने हर सीट पर जीत का आंकलन शुरू कर दिया है। एनएसयूआई और एबीवीपी चारों सीट पर अपनी जीत के दावे कर रहे है, जबकि आइसा विद्यार्थियों के बीच खुद को इन दोनों का विकल्प बता रही है। मुख्य मुकाबला एनएसयूआई और एबीवीपी में ही है।
जातिगत समीकरणों के आधार पर खड़े किए गए प्रत्याशियों के कारण दोनों संगठन खुद को दूसरे से कमतर नहीं मान रहे। दोनों का मानना है कि माहौल उनके पक्ष में है। अब संगठनों और उम्मीदवारों ने गणित का खेल शुरू कर दिया है। इसके तहत कोई किसी के समर्थकों को तोड़ने का प्रयास कर रहा है तो कोई अपने समर्थकों से और बेहतर तालमेल बिठाने के प्रयास में जुटा है। जोड़-तोड़ का यह खेल मतदान वाले दिन तक तक ऐसे ही जारी रहेगा।