{"_id":"62b0c9b92e15041611765d8d","slug":"campaigning-for-rajendra-nagar-assembly-by-election-will-stop-after-5-pm-on-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajendra Nagar assembly by-election: आज पांच बजे के बाद बंद हो जाएगा प्रचार, 23 जून को उपचुनाव, 26 को होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajendra Nagar assembly by-election: आज पांच बजे के बाद बंद हो जाएगा प्रचार, 23 जून को उपचुनाव, 26 को होगी मतगणना
Tue, 21 Jun 2022 01:00 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:00 AM IST
सार
राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के लिए मंगलवार यानी आज शाम पांच बजे के बाद प्रचार बंद हो जाएगा। उप चुनाव के लिए 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। 23 जून को इस विधानसभा क्षेत्र के 1.64 लाख से अधिक मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए मतदान करेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम पांच बजे के बाद प्रचार बंद हो जाएगा। 23 जून को इस विधानसभा क्षेत्र के 1.64 लाख से अधिक मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए मतदान करेंगे।
विज्ञापन
निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से मतदान के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की टीमें लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। मतदान के दौरान सभी को सहूलियत मिले, इसके लिए भी मतदान केंद्रों पर सुविधाएं दी जा रही हैं। बुजुर्ग और दिव्यांगों के लिए ई-रिक्शा की मुहैया की जाएगी जबकि मतदान केंद्रों पर पीने का पानी, रैंप सहित सभी बुनियादी सुविधाएं भी मुहैया की जाएंगी। तीन प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशी अधिक से अधिक समर्थन हासिल करने के लिए प्रचार अभियान में जुटे हैं।
विज्ञापन
14 प्रत्याशी मैदान में
राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र उप चुनाव के लिए 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच माना जा रहा है। दूसरी पार्टियों के उम्मीदवारों के साथ आठ निर्दलीय उम्मीदवार भी अपना भाग्य अजमा रहे हैं।
विज्ञापन