फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   campaign against illegal Bangladeshis is going on at rapid pace in Delhi

सत्यापन अभियान हुआ तेज: एक्शन में दिल्ली पुलिस, जय हिंदी कैंप में अवैध प्रवासियों की हो रही पहचान

Sat, 08 Mar 2025 12:44 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 08 Mar 2025 12:44 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली में इन दिनों अवैध बांग्लादेशियों को वापस बांग्लादेश डिपोर्ट करने का अभियान तेजी से चल रहा है। दिल्ली पुलिस के जवान अलग अलग इलाकों में जाकर ऐसे लोगों की पहचान कर रहे हैं।

विज्ञापन
campaign against illegal Bangladeshis is going on at rapid pace in Delhi
पुलिस कर रही घुसपैठियों की पहचान - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में अवैध प्रवासियों के खिलाफ सत्यापन अभियान चलाया है। पुलिस के जवाब जय हिंदी कैंप पहुंचे हैं। दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर रवि मलिक ने कहा कि हम उनके सत्यापन के लिए उनके सभी आईडी प्रूफ मांगते हैं। अगर हमें कोई संदिग्ध लगता है, तो उनके आईडी प्रूफ सत्यापन के लिए उनके संबंधित जिलों में भेजे जाते हैं। अगर हमें कोई अवैध रूप से यहां रहता हुआ मिलता है, तो उन्हें निर्वासित कर दिया जाता है। उनके सभी विवरणों का सत्यापन किया जाता है। 

विज्ञापन

 


उन्होंने कहा कि अगर कोई संदिग्ध पाया जाता है, तो उनके आईडी प्रमाण सत्यापन के लिए आगे भेज दिए जाते हैं। हम उनके सत्यापन के लिए उनके सभी आईडी प्रमाण मांगते हैं। अगर हमें कोई संदिग्ध मिलता है, तो उनके आईडी प्रमाण सत्यापन के लिए उनके संबंधित जिलों में भेजे जाते हैं। अगर हमें कोई अवैध रूप से यहां रह रहा मिलता है, तो उन्हें निर्वासित कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले, 6 मार्च को दिल्ली पुलिस ने संगम विहार इलाके में रहने वाले अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान के लिए सत्यापन अभियान भी चलाया था। इस साल जनवरी में, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पुलिस को राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाले बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान के लिए एक विशेष अभियान शुरू करने का निर्देश दिया था।

इस सप्ताह की शुरुआत में, दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारियों की एक बैठक की थी। जिसमें देश में अवैध रूप से रहने वालों के खिलाफ अभियान के तहत बांग्लादेश से अवैध प्रवासियों की पहचान करने और उन्हें निर्वासित करने के उपायों को तेज करने का निर्णय लिया गया था।

एलजी ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया था कि वह प्रिंट और सोशल मीडिया के जरिए एक आउटरीच कार्यक्रम शुरू करें ताकि कर्मचारियों और घरेलू सहायकों के अलावा निर्माण श्रमिकों सहित श्रमिकों की सुरक्षा के हित में उनके सत्यापन के महत्व के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed