फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Call for hours of questioning the young man from Pakistan.

पाकिस्तान से आई कॉल युवक से घंटों पूछताछ

Thu, 04 Feb 2016 12:29 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Thu, 04 Feb 2016 12:29 PM IST
विज्ञापन
Call for hours of questioning the young man from Pakistan.
पाकिस्तान के नंबर से आ रही एक कॉल की जानकारी पुलिस को देना युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने युवक से कई घंटे थाने में बैठाकर पूछताछ की। हालांकि युवक ने बताया कि कॉल करने वाले उसे लॉटरी जीतने का झांसा देकर रुपये ऐंठना चाह रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने पूरी छानबीन करने के बाद ही युवक को घर जाने दिया। आतंकी हमलों के बाद से जारी अलर्ट के चलते पुलिस लगातार सतर्क है।

ऐसे में शालीमार गार्डन निवासी युवक ने पुलिस को सूचना दी कि उसके नंबर पर लगातार कई बार पाकिस्तान के नंबर से कॉल आ रही हैं, जिसके बाद पुलिस की टीम बुधवार दोपहर युवक के घर पहुंची और उसे घर से थाने लेकर आई।
विज्ञापन


थाने में युवक की कॉल डिटेल्स की जांच की गई। साथ ही उसके एसएमएस और अन्य जानकारियां भी खंगाली गईं। एसओ साहिबाबाद ने बताया कि संदिग्ध कॉल्स की जानकारी मिलने के बाद युवक से पूछताछ की गई थी। हालांकि बाद में उसे जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सावधान! पाकिस्तान से आई कॉल से न हो जाए ठगी
एसओ साहिबाबाद ने बताया कि आजकल ऐसा गैंग सक्रिय हैं, जो इंटरनेट के जरिए कॉल को डायवर्ट कर पाकिस्तान के नंबर में बदल देता है। ऐसे में मोबाइल पर पाकिस्तान का नंबर दिखाई देता है।


कॉलर लॉटरी जीतने का झांसा देता है और अकांउट में रुपये डलवाने की बात करता है। ऐसे किसी भी नंबर से कॉल न उठाएं। सावधान रहें, किसी भी अकाउंट में रुपये जमा कराने से पहले जानकारी पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed