मणिपुरी युवक की मौत पर हड़कंप, 2 गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के कोटला मुबारकपुर में हुई मणिपुरी युवक की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में दिल्ली में रहनेवाले नॉर्थ-ईस्ट के लोगों एकजुट होकर आरोपियों की गिरफ्तार करने की मांग की है।
उधर, अरुणांप्रदेश के सांसद व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने मामले में पुलिस की भूमिका पर असंतोष जताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, बावजूद इसके पुलिस अपना काम उस तरह से नहीं कर रही है, जैसे करनी चाहिए।
वहीं, पुलिस ने मामलें में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने कहा है बहुत जल्द वह हत्यारों को गिरफ्तार कर लेगी।
कोटला मुबारकपुर इलाके में हुई घटना
दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके में रविवार देर रात एक और नार्थ-ईस्ट के युवक को इतना पीटा गया कि उसकी मौत हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
रविवार रात मणिपुर का एक 28 वर्षीय युवक शलोनी दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके से गुजर रहा था। इसी दौरान कुछ लोग अचानक अल्टो कार से उतर कर उसे पीटने लगे।
इस दौरान कार सवारों ने उसे इतनी बुरी तरह से पीटा कि सोमवार तड़के सुबह एम्स में उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।
कॉल सेंटर में काम करता था युवक
शलोनी की मौत की दिल्ली में रहे रहे नार्थ ईस्ट के लोगों में आग की तरह फैली। लोग उसे देखेने के लिए एम्स के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। पुलिस ने फिलहाल मामले पर कुछ भी नहीं कहा है।
शलोनी के दोस्तों से मिली जानकारी के मुताबिक वह दिल्ली के मुनीरका इलाके में रहकर एक बीपीओ फर्म में काम करता था। हाल-फिलहाल उसका किसी से झगड़ा भी नहीं हुआ था।
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले दिल्ली ही दिल्ली में नॉर्थ-ईस्ट के छात्र नीडो तानिया की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। उसके बाद से लगातार दिल्ली में नॉर्थ-ईस्ट के लोगों को निशाना बानाया जा रहा है।