फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वायरल वीडियो में लड़की के पिटाई का मामले में पुलिस ने की कार्रवाई, इन 2 शख्स को किया गिरफ्तार

Sun, 16 Sep 2018 06:07 AM IST
ब्यूूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 16 Sep 2018 06:07 AM IST
विज्ञापन
Call center owner and peon arrested In girl beaten viral video
युवती को पीटता हुआ आरोपी रोहित
युवती की पिटाई का वीडियो वायरल होने के मामले में मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी के बाद उत्तम नगर थाना पुलिस ने उसके सहयोगी कॉल सेंटर के मालिक अली हसन (24) और उसके चपरासी राजेश (30) को गिरफ्तार किया है। खुलासा हुआ है कि अली ने ही मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल किया था।
Call center owner and peon arrested In girl beaten viral video
girl beaten
पीड़िता ने दोनों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। द्वारका जिले के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उत्तम नगर थाना पुलिस मुख्य आरोपी को दुष्कर्म और मारपीट के मामले में गिरफ्तार करेगी। फिर तीनों को एक साथ बैठाकर पूछताछ की जाएगी। वहीं, रोहित के पिता अशोक कुमार तोमर फरार हैं। उन पर भी लड़की को धमकाने का आरोप है।
Call center owner and peon arrested In girl beaten viral video
girl beaten
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अली हसन तिलक नगर का रहने वाला है जबकि राजेश विकासपुरी का निवासी है। रोहित 20 दिन से उत्तम नगर स्थित अली के कॉल सेंटर में काम करता था। पूछताछ में अली और राजेश ने खुद को बेकसूर बताया है। अली का कहना है कि रोहित ने उसपर वीडियो बनाने का दबाव बनाया था। ऐसा नहीं करने पर रोहित ने उसके साथ भी मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Call center owner and peon arrested In girl beaten viral video
girl beaten
हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता ने अली हसन और राजेश पर भी छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस अली हसन से पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पीड़िता को धमकाने के उद्देश से बनाए गए वीडियो के बारे में उसे जानकारी थी या नहीं। साथ ही उसने पहले भी किसी लड़की के साथ मारपीट का वीडियो बनाया है।
विज्ञापन
Call center owner and peon arrested In girl beaten viral video
girl beaten
द्वारका जिला पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी रोहित फिलहाल तिलक नगर थाना पुलिस के गिरफ्त में है। अदालत से अनुमति लेने के बाद उत्तम नगर थाना पुलिस उसे दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार करेगी।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed