फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Call center cheating foreigners busted, 43 cyber thugs arrested

Delhi: विदेशियों को ठगने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, सीबीआई ने 43 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार

Sat, 27 Jul 2024 05:39 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 27 Jul 2024 05:39 AM IST
सार

सीबीआई ने गुरुग्राम में एक कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए 43 संदिग्ध साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी विदेशियों को उनके कंप्यूटर की समस्याओं का तकनीकी समाधान देने का लालच देकर ठगते थे।

विज्ञापन
Call center cheating foreigners busted, 43 cyber thugs arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

सीबीआई ने गुरुग्राम में एक कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए 43 संदिग्ध साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी विदेशियों को उनके कंप्यूटर की समस्याओं का तकनीकी समाधान देने का लालच देकर ठगते थे। केंद्रीय एजेंसी ने दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा में 7 स्थानों पर भी तलाशी ली। इस दौरान केंद्रीय एजेंसी ने 130 कंप्यूटर हार्ड डिस्क, 65 मोबाइल फोन, पांच लैपटॉप, आपत्तिजनक दस्तावेज, वित्तीय लेनदेन विवरण, कॉल रिकॉर्डिंग, पीड़ितों के विवरण जब्त कीं।

विज्ञापन


विज्ञापन


एजेंसी के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि ऑपरेशन चक्र-III के तहत गुरुग्राम स्थित इनोसेंट टेक्नोलॉजी (ओसपीसी) प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय पर सीबीआई ने छापा मारा, जहां विदेशियों को ठगने के उद्देश्य से लाइव कॉल पर कई एजेंट मिले। सीबीआई आगे की कार्रवाई के लिए इंटरपोल के जरिये एफबीआई और कई देशों की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी ने बताया कि पीड़ितों को उनके सिस्टम पर ऐसे सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने के लिए कहा गया था, जिससे उनके कंप्यूटर ब्लॉक हो जाए। बाद में आरोपी पीड़ितों को उनके सिस्टम ठीक करने के लिए भुगतान करने के कहते थे। जांच में पता चला है कि अपराध की काली कमाई कई देशों से हांगकांग तक पहुंचाई गई थी।

सीबीआई ने तिहाड़ से वसूली रैकेट चलाए जाने की प्रारंभिक जांच शुरू की
उधर, केंद्रीय जांच ब्यूरो ( सीबीआई ) ने राष्ट्रीय राजधानी में तिहाड़ और अन्य जेलों से जबरन वसूली का रैकेट चलाए जाने के आरोपों पर प्रारंभिक जांच शुरू की है। महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने एफआईआर दर्ज करने के लिए सीबीआई को निर्देश देने की मांग करते हुए 2022 में एक याचिका दायर की थी। इसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली हाईकोर्ट के समक्ष इस मामले में एक स्थिति रिपोर्ट दायर की। जस्टिस अमित शर्मा ने 19 जुलाई के एक आदेश में उल्लेख किया कि सीबीआई की ओर से एक स्थिति रिपोर्ट दायर की गई है। जस्टिस शर्मा ने आदेश में कहा, सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक ने स्थिति रिपोर्ट रिकॉर्ड में रखी है, जो दर्शाती है कि याचिकाकर्ता के आरोपों पर प्रारंभिक जांच शुरू की गई थी। अदालत ने इस मामले को इस साल 18 नवंबर को सुनवाई के लिए फिर से अधिसूचित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed