फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CAG report reveals irregularities of delhi discoms

CAG ने आठ हजार करोड़ की बिजली चोरी पकड़ी

Tue, 18 Aug 2015 01:49 PM IST
Updated Tue, 18 Aug 2015 01:49 PM IST
विज्ञापन
CAG report reveals irregularities of delhi discoms

सीएजी की एक रिपोर्ट दिल्ली की बिजली कंपनियों की चोरी सामने आ गई है। इस रिपोर्ट में सीएजी ने बताया है कि किस तरह बिजली वितरण कंपनियों की हेराफेरी के चलते बिजली के दाम उपभोक्ताओं से बढ़ा-चढ़ाकर लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन


सीएजी ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि इन कंपनियों ने अपना 8000 करोड़ रुपए का घाटा बढ़ा चढ़ाकर दिखाया गया है। सीएजी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि इसके चलते दिल्ली में बिजली के दाम घट सकते हैं।
विज्ञापन


सीएजी की इस रिपोर्ट के बाद आम आदमी पार्टी का लंबे समय से चला आ रहा वो दावा सही साबित हुआ है जिसमें वो बिजली कंपनियों द्वारा की जा रही गड़बड़ी की बातें करती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे दिखाया घाटा

CAG report reveals irregularities of delhi discoms

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ ‌इंडिया ने यह खबर छापी है कि सीएजी ने अपनी 212 पेज की रिपोर्ट में अनिल अंबानी द्वारा नियंत्रित रिलायंस ग्रुप की कंपनियों बीएसईएस यमुना पॉवर लिमिटेड(बीवाईपीएल) और बीएसईएस राजधानी पॉवर लिमिटेड व टाटा पॉवर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के अकाउंट में हेराफेरी पाई गई है।


रिपोर्ट के अनुसार इन कंपनियों ने मनमाने ढंग से ग्राहक विरोधी कार्य किए। इनमें महंगी बिजली खरीदना, लागत में बढ़ोतरी करना, सप्रेसिव रेवेन्यू, दूसरी प्राइवेट कंपनियों से बिना टेंडर के सौदा करना और समूह की कंपनियों को लाभ पहुंचाना शामिल है।

अगर ऑडिट में पाई गई गड़बड़ी को ठीक किया जाता है तो डिस्कॉम की लायबिलिटी काफी कम हो जाएगी जिससे बिजली के दाम अपने आप ही बहुत कम हो जाएंगे। सीएजी की रिपोर्ट में लिखा है कि दिल्ली में बिजली की कीमत कम हो सकती है लेकिन कंपनियों की धांधली की वजह से इसमें परेशानी आ रही है।

'केजरीवाल सरकार की है बडी जीत'

CAG report reveals irregularities of delhi discoms
सीएजी की इस पूरी रिपोर्ट से आम आदमी पार्टी को बहुत बड़ा बल मिला है। बता दें कि बिजली कंपनियों द्वारा की जा रही गड़बड़ी की जांच के लिए केजरीवाल ने ही सीएजी को जिम्मेदारी सौंपी थी।


सीएजी की इस रिपोर्ट के बाद आप नेता आशीष खेतान ने ट्वीट कर इस रिपोर्ट को केजरीवाल सरकार की बहुत बड़ी जीत बताई है। उन्होंने आश्चर्य जताया है कि आखिर बीजेपी और कांग्रेस ऑडिट से पीछे क्यों भाग रही थीं?


ऑडिट होने से दिल्ली सरकार ने दिल्ली वालों के 8000 करोड़ बचाए हैं जिसे उन्हें जबरदस्ती महंगी बिजली के रूप में देना पड़ रहा था। उन्होंने आगे ट्वीट किया कि दिल्ली में बिजली के नाम पे जनता को लूटा जा रहा था। अगर केजरीवाल बिजली कम्पनियो के खिलाफ मोर्चा नहीं खोलता तो जनता की जेब ऐसे ही कटती रहती।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed