फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cafe owner attacked with knife for not giving rs 500 change in preet vihar

छुट्टे न देने की सजा: अक्षय पर चाकू से वार, हमलावरों में एक के पिता पुलिस तो दूसरे के रक्षा मंत्रालय से रिटायर

Wed, 03 Aug 2022 10:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 03 Aug 2022 10:50 PM IST
सार

हिमांशु ने पहले अक्षय के कूल्हे और बाद में हाथ पर चाकू मारा। इसके अलावा उस पर लात-घूंसे से भी हमला किया। बाद में सभी फरार हो गए। 

विज्ञापन
cafe owner attacked with knife for not giving rs 500 change in preet vihar
चाकू से हमला - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में महज 500 रुपये छुट्टे न देने पर कुछ लड़कों का गुस्सा इतना बढ़ा कि इन लोगों ने कैफे मालिक युवक को चाकू मार दिया। जख्मी हालत में युवक को पहले हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पीड़ित अक्षय मल्होत्रा (21) का ऑपरेशन हुआ। 

विज्ञापन


पुलिस ने धारदार से हमला, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान शुभम दीक्षित और दीपांकर है। शुभम के पिता दिल्ली पुलिस में एसआई हैं जबकि आरोपी दीपांकर के पिता रक्षा मंत्रालय से रिटायर हैं। पुलिस को मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश है। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अक्षय मल्होत्रा परिवार के साथ गोविंद पार्क, साउथ अनारकली में रहता है। इसके परिवार में मां के अलावा भाई अनुज व शादीशुदा दो बहनें हैं। अक्षय न्यू राजधानी एंक्लेव, प्रीत विहार में अपना टेकअवाय कैफे चलाता है। आरोप है कि 29 जुलाई की रात को अक्षय अपने कैफे पर मौजूद था। इस बीच करीब 9.45 बजे दीपांकर और शुभम वहां पहुंचे। दोनों ने अक्षय से 500 रुपये खुले मांगे। खुले पैसे न होने पर अक्षय ने दोनों को मना कर दिया। इस बात पर दोनों भड़क गए और अक्षय से बदसलूकी करने लगे। विरोध करने पर आरोपी उसे मारने की धमकी देने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कुछ ही देर बाद दोनों आरोपी वापस पहुंचे। इनके साथ हिमांशु नामक एक लड़का भी था। जो खुद को गाजियाबाद के एक नामी गैंगस्टर का बाउंसर बता रहा था। बातचीत के दौरान एक और युवक वहां आ गया। आरोप है कि इन लोगों ने अक्षय पर चाकू से हमला कर दिया। हिमांशु ने पहले अक्षय के कूल्हे और बाद में हाथ पर चाकू मारा। इसके अलावा उस पर लात-घूंसे से भी हमला किया। बाद में सभी फरार हो गए। 


घायल को अस्पताल ले जाया गया। मंगलवार को अस्पताल से उसकी छुट्टी हुई। पुलिस हिमांशु व एक अन्य आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि अक्षय की मेडिकल रिपोर्ट आने पर मामले में और भी धाराएं जोड़ी जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed