{"_id":"56dfdb6c4f1c1b2c1f8b4568","slug":"cable-tv-transmission-stopped-in-75-thousand-houses-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 हजार घरों में केबल टीवी का प्रसारण बंद, केबिल नेटवर्क सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 हजार घरों में केबल टीवी का प्रसारण बंद, केबिल नेटवर्क सील
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 09 Mar 2016 01:44 PM IST
विज्ञापन
केबल टीवी प्रसारण बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के मोदीनगर में मनोरंजन कर विभाग के निरीक्षक ने अवैध रूप से चार चैनलों का प्रसारण करने पर मंगलवार को ज्यूपिटर केबिल नेटवर्क सील कर दिया।
विज्ञापन
इस कार्रवाई से नगर के करीब 75 हजार हजारों में केबल टीवी का प्रसारण बंद हो गया है। मंगलवार दोपहर मनोरंजन कर निरीक्षण विनोद कुमार ने बेगमाबाद स्थित ज्यूपिटर केबिल नेटवर्क सील कर दिया।
विज्ञापन
विभागीय कार्रवाई से करीब 75 हजार घरों में केबल टीवी का प्रसारण मंगलवार दोपहर से बंद है। वहीं, जोगेश नेहरा ने बताया कि एक पत्रकार ने व्हाट्स एप पर उनकी फर्म के नाम से न्यूज चैनल चला रखा है।
विज्ञापन
किसी व्यक्ति ने मनोरंजन कर विभाग से इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। उनका कहना है कि नगर में सभी उपभोक्ताओं के घरों में सेटटॉप बाक्स लगे हैं। ऐसे स्थिति में उस पर न्यूज चैनल अथवा विज्ञापन का प्रसारण संभव नहीं है।