फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cabinet approves Delhi Laxmi Yojana, 17 lakh women to get Rs 2,500 every month

Delhi NCR News: दिल्ली लक्ष्मी योजना को कैबिनेट की मंजूरी, 17 लाख महिलाओं को हर माह मिलेंगे 2,500

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
1 अगस्त से खुलेगा ऑनलाइन पोर्टल, रक्षाबंधन पर पहली किस्त जारी करने का लक्ष्य, बजट में 5,110 करोड़ रुपये का प्रावधान
विज्ञापन

-21 से 60 वर्ष तक की पात्र महिलाओं को मिलेगी राशि, डीबीटी-डिजिटल रुपये और एफडी का विकल्प
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, दिल्ली लक्ष्मी योजना महिलाओं के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक में बहुप्रतीक्षित दिल्ली लक्ष्मी योजना (डीएलवाई) को मंजूरी दे दी गई। योजना के तहत राजधानी की 17 लाख से अधिक पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार ने इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में 5,110 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। लक्ष्य है कि योजना की पहली किस्त रक्षाबंधन के अवसर पर जारी की जाए।
कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रिपरिषद के साथ प्रेस वार्ता में योजना की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन का जो वादा किया था, उसे सवा वर्ष के भीतर पूरा कर दिया है। उनके अनुसार, यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ सामाजिक सम्मान और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा देगी।
विज्ञापन

योजना के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होंगे। इसके लिए दिल्ली लक्ष्मी योजना पोर्टल एक अगस्त से शुरू किया जाएगा। जिला स्तर पर आवेदनों की जांच, अंतिम स्वीकृति और शिकायतों के त्वरित निस्तारण की व्यवस्था भी की गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि लाभार्थियों को सहायता राशि दो माध्यमों से मिलेगी। पहले विकल्प में ₹1,500 आरडी या एफडी के रूप में जमा किए जाएंगे, जबकि दूसरे विकल्प में 1,000 रुपये सीबीडीसी (डिजिटल रुपये) वॉलेट में दिए जाएंगे। डिजिटल वॉलेट की राशि का उपयोग सरकार की ओर से निर्धारित वस्तुओं और सेवाओं की खरीद तक सीमित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेखा गुप्ता ने कहा कि योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं रहेगी। इसके माध्यम से बच्चों के स्कूल नामांकन, अपार आईडी, आभा आईडी, समय पर टीकाकरण और पोषण ट्रैकर पर पंजीकरण जैसी सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और डॉ. पंकज सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
----------
योजना के बारे में वह सब कुछ जो आप जानना चाहती हैं...
21 से 60 वर्ष की महिलाओं को मिलेगा लाभ
योजना का लाभ 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की उन महिलाओं को मिलेगा, जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये तक है। योजना प्रारंभिक तौर पर तीन वर्ष के लिए लागू रहेगी। इसके बाद समीक्षा के आधार पर इसमें आवश्यक संशोधन कर अवधि बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा।
2,500 रुपये पाने के ये हैं दो विकल्प
पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये दो हिस्सों में मिलेंगे। 1,500 रुपये आरडी/एफडी खाते में जमा किए जाएंगे, जबकि 1,000 रुपये सीबीडीसी डिजिटल रुपये वॉलेट में दिए जाएंगे। वॉलेट की राशि का उपयोग केवल सरकार द्वारा अनुमोदित वस्तुओं और सेवाओं की खरीद के लिए किया जा सकेगा।

1 अगस्त से आवेदन, रक्षाबंधन पर पहली किस्त का लक्ष्य
योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन दिल्ली लक्ष्मी योजना पोर्टल के माध्यम से किए जाएंगे, जिसकी शुरुआत 1 अगस्त से होगी। सरकार का लक्ष्य है कि पात्र महिलाओं के खातों में पहली किस्त रक्षाबंधन के अवसर पर पहुंच जाए। आवेदन सत्यापन और शिकायतों के निस्तारण के लिए जिला स्तर पर अलग व्यवस्था बनाई गई है।

-------
इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
योजना का लाभ उन महिलाओं को नहीं मिलेगा जो पहले से किसी अन्य आर्थिक सहायता योजना या पेंशन का लाभ ले रही हैं, आयकर या जीएसटी रिटर्न दाखिल करती हैं, सरकारी कर्मचारी हैं या जिनके परिवार का कोई सदस्य केंद्र, राज्य सरकार, पीएसयू अथवा सरकारी संगठन में कार्यरत है। तीन से अधिक जीवित बच्चों की माताएं, सालाना 2,400 यूनिट से अधिक बिजली खपत वाले परिवार, चार पहिया वाहन रखने वाले परिवार तथा आपराधिक रिकॉर्ड वाली महिलाएं भी योजना के दायरे से बाहर रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed