फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cab driver who masturbate in front of woman passenger his license was fake and many more revelation

कैब ड्राइवर ने महिला के सामने की अश्लील हरकतें, अब उसके बारे में हुए हैरान करने वाले खुलासे

Thu, 19 Apr 2018 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 Apr 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
cab driver who masturbate in front of woman passenger his license was fake and many more revelation
आरोपी शौकीन - फोटो : अमर उजाला

देश की राजधानी में महिलाओं के सामने अश्लील हरकतें करने की वारदात थम नहीं रही हैं। ताजा मामला अति सुरक्षित माने जाने वाले नई दिल्ली के साउथ एवेन्यू थाना इलाके का है।

विज्ञापन


उबर कैब चालक ने महिला सवारी के सामने अश्लील हरकतें कीं। इससे घबराई महिला ने शिकायत पुलिस से की। साउथ एवेन्यू थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर उबर कैब चालक को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना से आहत महिला सदमे में चली गई है। आरोपी का ड्राइविंग लाइसेंस फर्जी पाया गया है और कैब भी भाई के नाम रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दरियागंज में रहने वाली शशि (40) (बदला नाम) टूर एंड ट्रेवल एजेंसी में काम करती हैं। वह रविवार रात इंदौर से लौटीं। एयरपोर्ट से अपने घर के लिए रात करीब सवा दस बजे उबर कैब ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैब चालक शौकीन खान 11 मूर्ति से कैब को नई दिल्ली एरिया में ले आया। अकबर रोड होते हुए वह कैब विदेश मंत्रालय के पास जनपथ पर ले गया। यहां महिला ने देखा कि कैब चालक शौकीन खान कुछ अजीब हरकतें कर रहा है।

Trending Videos

उन्होंने पुलिस जिप्सी को देखकर कैब रुकवाई और उतर गई

cab driver who masturbate in front of woman passenger his license was fake and many more revelation
आरोपी शौकीन - फोटो : अमर उजाला

उसने अपनी पेंट की चेन खोल रखी थी। इससे शशि बहुत घबरा गई। उन्होंने पुलिस जिप्सी को देखकर कैब रुकवाई और उतर गईं। शशि ने इसकी शिकायत 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को की।

जनपथ पर गश्त कर रहे साउथ एवेन्यू थानाध्यक्ष विजयपाल दहिया पीड़ित के पास पहुंचे। तब तक कैब चालक फरार हो गया था। शशि से मामले की जानकारी लेकर थानाध्यक्ष विजयपाल दहिया ने कैब चालक को फोन किया। उसने फोन उठा लिया।

दहिया ने कैब चालक को बातों में उलझाकर रोका और फिर जनपथ पहुंचकर उसे पकड़ लिया। शशि की शिकायत पर मामला दर्ज कर साउथ एवेन्यू थाना पुलिस ने कैब चालक शौकीन खान को गिरफ्तार कर लिया। पटियाला कोर्ट में पेश करने पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी हरियाणा में जिला नूंह में तहसील पुन्हाना के गांव तुसैनी का रहने वाला है।

ड्राइविंग लाइसेंस भी पाया गया फर्जी

cab driver who masturbate in front of woman passenger his license was fake and many more revelation
uber cab - फोटो : ANI
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शौकीन खान का ड्राइविंग लाइसेंस फर्जी पाया गया है। उसने मेवात में स्कैन कर अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया था। दिल्ली पुलिस ने मेवात से जानकारी ली तो पता चला कि उसने लाइसेंस बनवाया ही नहीं था। पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज एफआईआर में फर्जीवाडे़ की धाराएं भी लगाई हैं।

आरोपी के भाई के नाम रजिस्टर्ड है कैब
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कैब उबर में आरोपी के भाई इस्लाम के नाम पर रजिस्टर्ड है। इसने मोबाइल नंबर अपना दे रखा था। यह कैब खुद चलाता था। जो भी सवारी कैब के लिए फोन करती तो उसे रिसीव कर वह कैब लेकर पहुंच जाता।

इस मामले में कैब सर्विस देने वाली कंपनी उबर की भी खासी लापरवाही सामने आई है। कैब चालक शौकीन खान का ड्राइविंग लाइसेंस फर्जी था। कैब इस्लाम के नाम रजिस्टर्ड थी, जबकि चला शौकीन खान रहा था। उबर ने कैब को लगाने से पहले उपयुक्त जांच नहीं की।

इसी हफ्ते सामने आए थे दो अन्य मामले

cab driver who masturbate in front of woman passenger his license was fake and many more revelation
uber

देश की राजधानी में महिलाओं के सामने अश्लील हरकतें करने की यह एक सप्ताह में तीसरी वारदात है। पहली वारदात में वसंत कुंज के डी-4 ब्लाक में 12 अप्रैल को 28 वर्षीय युवती के समक्ष संदीप चौहान नाम के युवक ने अश्लील हरकतें कीं।

आरोपी ने युवती के घर की डोरबैल बजाई। युवती ने गेट खेाला तो आरोपी अश्लील हरकतें करने लगा। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। वसंत कुंज (साउथ) थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर संदीप चौहान को गिरफ्तार कर लिया था। वह कई महिलाओं के सामने अश्लील हरकतें कर चुका है।

दूसरी वारदात में राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने 50 वर्षीय व्यवसायी को सोमवार को गिरफ्तार किया है। वह महिलाओं सामने अश्लील हरकतें करता था। वह 15 से ज्यादा महिलाओं के सामने अश्लील हरकतें कर चुका है। उसके मोबाइल से पोर्न फिल्में भी मिली हैं। वह महिलाओं के सामने मोबाइल में अश्लील फिल्में भी चला देता था। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed