{"_id":"24fe6d0f102c36c8fcf0fd541d7254cb","slug":"cab-driver-missing-from-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"विप्रो कंपनी का कैब ड्राइवर रहस्यमय हालत में गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विप्रो कंपनी का कैब ड्राइवर रहस्यमय हालत में गायब
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 07 May 2014 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर स्थित बादौली गांव में रहने वाला कैब चालक रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया। पीड़ित परिजनों द्वारा ग्रेटर नोएडा कोतवाली में युवक के अपहरण का मामला दर्ज कराया है। युवक एक माह से गायब था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मूलत: मथुरा निवासी सतीश कुमार ग्रेटर नोएडा कोतवाली क्षेत्र के बादौली गांव में किराए पर रहता था। वह एक सप्ताह में अपने घर पर जाता था।
विज्ञापन
वह विप्रो कंपनी में कैब चलाता था। लेकिन इस सप्ताह वह घर भी नहीं गया और उसका फोन भी नहीं मिल रहा था। जिससे परिजन चिंतित हुए और ग्रेटर नोएडा के बादौली गांव में आकर जांच पड़ताल की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला तो वह पुलिस के पास पहुंचे।
विज्ञापन
पीड़ित भाई ने सतीश कुमार के अपरहण की आशंका व्यक्त करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने युवक की तलाश में करनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल और जब से मोबाइल बंद हुआ है तब से कहां लोकेशन थी।
पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह का कहना है कि युवक के गायब होने का मामला सामने आया है। जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।