फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CA by embezzlement of 50 million, is still at large

सीए ने किया 50 लाख का गबन, हुआ फरार

Fri, 19 Feb 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 19 Feb 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
CA by embezzlement of 50 million, is still at large

मालिक ने सीए पर 50 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी सिटी से की। आरोप है कि सीए ने 2007-08 से लेकर 2014-15 तक विभिन्न मदों में इनकम टैक्स विभाग में रुपये जमा नहीं किए, जबकि उसने सीए के खाते में प्रतिवर्ष टैक्स की रकम जमा की।

विज्ञापन


साथ ही आरोपी ने प्रतिवर्ष रिटर्न जमा होने की रसीद भी पीड़ित को दी। जांच में सभी दस्तावेज और रसीद फर्जी पाई गई है। खाते पर प्रतिबंध लगने के बाद पीड़ित को इसकी जानकारी हुई। एसपी सिटी के निर्देश पर सेक्टर-20 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


संदीप नागर दिल्ली के न्यू अशोक नगर में रहते हैं। उनका खुद का हैरी एग्रो इंडस्ट्रीज के नाम से व्यवसाय है। आयकर विभाग में टैक्स जमा करने और खाते से लेनदेन के सभी मामले सीए मनोज कुमार अग्रवाल देखता था। उसका ऑफिस सेक्टर-27 में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप ने मनोज पर आरोप लगाया कि 2007-08 में आयकर विभाग के कुल टैक्स 28 हजार 25 रुपये आया, जबकि जमा करने की राशि 26 हजार 461 थी। पीड़ित ने 28 हजार 25 रुपये मनोज को दिए, लेकिन उसने जमा नहीं किए। इसी तरह 2008-09 में 6 हजार 867, 2009-10 में 1 लाख 7 हजार 340 रुपये जमा नहीं किए गए।


महज 2011-12 में मनोज ने कुल 651 रुपये ही जमा कराए, जबकि टैक्स 6 लाख 39 हजार 909 रुपये बकाया रहे। 2014-15 तक कुल 50 लाख 60 हजार 457 रुपये टैक्स के रूप में बकाया हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed