धमकी देकर मासूम संग ट्यूटर करता था अश्लीलता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू उस्मानपुर इलाके में नौ साल मासूम के साथ छेड़छाड़ में ट्यूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले एक माह से जान से मारने की धमकी देकर बच्ची के साथ अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ कर रहा था।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो समेत छेड़छाड़ की अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक शोबी (23) को गिरफ्तार कर लिया है। मासूम पब्लिक स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा है।
पिछले महीने बच्ची का जन्मदिन था। उसी दिन आरोपी ने पहली बार मासूम को अपने घर के रसोई में ले जाकर जबरन अश्लील हरकतें कीं। आरोपी ने किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी मासूम का शोषण करता रहा।
बच्चों से पूछताछ की तो मां के होश उड़ गए
इस बीच सोमवार को डरी सहमी मासूम बच्ची घर पर अपनी छोटी बहन से ‘सर’ के बारे में बात कर रही थी। मां ने बच्चों की बात सुन लीं। भरोसे में लेकर बच्चों से पूछताछ की तो मां के होश उड़ गए।
फौरन उसने अपने पति को सारी बात बताई। मामले की शिकायत थाने में जाकर की। बच्ची से बातचीत के बाद पुलिस ने फौरन आरोपी को दबोच लिया।
उसके खिलाफ पॉक्सो और छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।