फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   By this evening will incur jam.

आज शाम तक झेलना होगा जाम का झाम

Wed, 07 Jan 2015 01:16 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 07 Jan 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
By this evening will incur jam.

क्षतिग्रस्त एनएच-24 पर मिट्टी भराव कर ट्रैफिक तो शुरू कर दिया गया, लेकिन मंगलवार को भी इसे पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सका।

विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी की एनएच विंग ने मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे सड़क बनाने के लिए पत्थर डालना शुरू किया तो ट्रैफिक जाम हो गया। दोनों ओर करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।

ट्रैफिक जाम होने पर पत्थर डालने का काम रोकना पड़ा। करीब तीन बजे यातायात सुचारु हो पाया, लेकिन शाम को दफ्तरों से लौटने वाले वाहन चालकों को फिर जाम से जूझना पड़ा। एनएच विंग के अधिकारियों के मुताबिक बुधवार की शाम तक पत्थरों की कुटाई कर ब्लैक टॉप बना दी जाएगी।
विज्ञापन


देश की राजधानी दिल्ली से यूपी की राजधानी लखनऊ को जोड़ने वाले एनएच-24 पर प्रतिदिन दो लाख से ज्यादा वाहन गुजरते हैं।

ऐसे में धंसी सड़क को आननफानन में मिट्टी भराव कराकर चालू करा दिया गया, लेकिन अफसरों को डर रहा कि कहीं मिट्टी फिर न दब जाए। इसकी मॉनीटरिंग के लिए रातभर पीडब्ल्यूडी और पुलिस की टीम तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक ज्यादा होने से पीडब्ल्यूडी टीम काम पूरा नहीं कर सकी। बीच-बीच में पत्थर डाले गए पर जाम की वजह से काम रोकना पड़ता था। नेशनल हाईवे विंग के अधिशासी अभियंता एसकेएस भदौरिया ने बताया कि युद्ध स्तर पर काम चल रहा है।

ट्रैफिक की वजह से थोड़ी दिक्कतें आ रही हैं। उम्मीद है कि बुधवार की शाम तक ब्लैक टॉप कराकर क्षतिग्रस्त हाईवे को ठीक करा लिया जाएगा।

एनएच-24 की सड़क धंसने से कम मिला पानी
टीएचए में मंगलवार को कालोनियों में दो घंटे की जगह 30 से 45 मिनट ही गंगाजल आपूर्ति हो सकी। प्रताप विहार स्थित गंगाजल प्लांट से गंगाजल आपूर्ति बंद होने के कारण यह परेशानी हुई।

सोमवार को एनएच-24 पर सड़क धंसने के बाद गंगाजल प्लांट से टीएचए में पेयजल आपूर्ति बंद कर दी गई थी। इसकी वजह से सोमवार शाम को भी दस मिनट सप्लाई हुई।

मंगलवार सुबह भी लोगों को 30 से 45 मिनट ही गंगाजल मिल पाया। सबसे ज्यादा समस्या ऊपरी मंजिल पर रहने वाले लोगों को हुई। उन्हें कम प्रेशर से पानी मिला। छतों पर रखी टंकियां नहीं भर पाईं।

नगर निगम के अवर अभियंता योगेंद्र यादव ने बताया कि सुबह पेयजल आपूर्ति के दौरान थोड़ी सी समस्या रही। शाम को पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से की गई।

जाम के डर से मेट्रो का सहारा
एनएच-24 पर सोमवार को लगे जाम ने मंगलवार को मेट्रो में भीड़ बढ़ा दी। सुबह सेे ही वैशाली और कौशांबी स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ दिखी। इस दौरान मेट्रो डेढ़ मिनट के स्थान पर दो-ढाई मिनट में आई।

मंगलवार को दिल्ली जाने वाले लोगों ने सड़क मार्ग की जगह मेट्रो से जाना बेहतर समझा। सुबह आठ बजे से 11 बजे तक वैशाली और कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर लोगों की खासी भीड़ रही।


चीफ पीआरओ अनुज दयाल ने बताया कि यात्रियों के दबाव के चलते अतिरिक्त एग्जीक्यूटिव की तैनाती कर दी गई थी। सुबह कुछ समस्या आई, मगर बाद कुछ देर बार सब सामान्य हो गया।

मेट्रो की ओर से यात्रियों के लिए विशेष घोषणा की गई। इसमें लोगों को बताया गया कि भीड़ के दौरान संयम बरतें।

किसी भी आपातकालीन स्थिति में किसी भी तरह से हड़बड़ाएं नहीं। वैशाली और कौशांबी के अलावा राजीव चौक तक लाइन के सभी स्टेशनों पर खासी भीड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed