फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   by swindle of Flat, 10 million robbed in faridabad.

फ्लैट दिलवाने का झांसा देकर की 10 लाख की लूट

Tue, 30 Dec 2014 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 30 Dec 2014 12:52 AM IST
विज्ञापन
by swindle of Flat, 10 million robbed in faridabad.

बल्लभगढ़ के सेक्टर दस स्थित डीएलएफ में फ्लैट दिलवाने का झांसा देकर चार लोगों ने एक व्यक्ति से 10 लाख रुपये हड़प लिए। इस संबंध में थाना सेक्टर सात में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


सेक्टर दस निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ समय पहले उसने परिवार के लिए डीएलएफ क्षेत्र में एक फ्लैट लेने की योजना बनाई थी। इसी क्रम में उसकी मुलाकात नरवाना निवासी जितेंद्र मोर, राजेंद्र और उनके दो अन्य साथियों से हुई।
विज्ञापन


इन लोगों ने उसे बताया कि सेक्टर दस के डीएलएफ में उनका एक फ्लैट है, जिसे वे बेचना चाहते हैं। दिखाए जाने पर फ्लैट उसे पसंद आ गया। इस पर उसने फ्लैट खरीदने का सौदा तय कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेंद्र ने चारों को फ्लैट के पैसे दे दिए। मकान की रजिस्ट्री के लिए 11 दिसंबर की तारीख भी तय हो गई, लेकिन इसके बाद आरोपी रजिस्ट्री करवाने के नाम पर उसे लगातार टालते रहे। 10 दिन तक उनका रवैया देखने पर राजेंद्र ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे जाने से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed