फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   by Railways smart card tatkal tickets book easily

इस स्मार्ट कार्ड से अब तत्काल टिकिट भी करें बुक

Fri, 01 Jan 2016 10:01 AM IST
Updated Fri, 01 Jan 2016 10:01 AM IST
विज्ञापन
by Railways smart card tatkal tickets book easily

अब आप रेलवे के गो इंडिया स्मार्ट कार्ड से कई तरह की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। रेलवे ने नई सुविधा के तहत निर्णय लिया है कि यात्री इस कार्ड से तत्काल यात्रा टिकट बुक करा सकेंगे।

विज्ञापन


साथ ही ट्रेनों में यात्रा टिकट की बुकिंग जिस दिन से शुरू होती है, उस दिन भी गो-इंडिया कार्ड का इस्तेमाल कर यात्री टिकट बुक करा सकेंगे। नए साल में यात्रियों को सुविधा देने के लिए रेलवे ने गो इंडिया स्मार्ट कार्ड से हर तरह के टिकट खरीदने की सहूलियत देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


रेलवे ने अपने सर्कुलर में कहा है कि अब इस कार्ड से लोग कंसेशन टिकट भी बुक करा सकेंगे। बशर्ते मिलिट्री वारंट, वाउचर पास न हो। हालांकि रेलवे ने स्पष्ट किया है कि तत्काल व कंसेशन वाले टिकट बुक कराने पर यात्रियों को पांच प्रतिशत मिलने वाली छूट का फायदा नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्ड से तत्काल टिकट खरीदने की इजाजत नहीं थी

by Railways smart card tatkal tickets book easily

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों रेलवे ने गो इंडिया स्मार्ट कार्ड से अनारक्षित टिकट व आरक्षित टिकट खरीदने की शुरुआत की थी। इस कार्ड से तत्काल टिकट खरीदने की इजाजत नहीं थी।


इसी तरह जिस दिन से ट्रेन की बुकिंग शुरू होती है (यानी चार महीने पहले) उसके दो घंटे तक इस कार्ड से यात्री टिकट बुक नहीं करा सकते थे। लेकिन अब इस कार्ड से इस तरह की सभी सुविधा मिलेगी।

बता दें कि इस कार्ड से रेलवे स्टेशन स्थित रिटायरिंग रूम की बुकिंग भी की जा सकती है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट की तरफ इस कार्ड से टिकट खरीदने के लिए विशेष काउंटर भी खुले हैं।

इस मल्टीपरपज कार्ड की कीमत 70 रुपये है, जिसमें 20 रुपये का कार्ड ऑटोमैटिकट रिचार्ज हो जाता है। कार्ड को पांच हजार रुपये तक रिचार्ज किया जा सकता है और अधिकतम राशि दस हजार रुपये तक रखी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed