फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   By messaging the wife to the wife, the young man jumped into the Yamuna, rescued ...

Delhi NCR News: पत्नी को गुडबाय का मैसेज कर युवक ने यमुना में लगाई छलांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
- हवलदारों की सूचना पर गोताखोरों ने युवक को नदी से निकाला
विज्ञापन

-उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर स्थित सिग्नेचर ब्रिज की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर स्थित सिग्नेचर ब्रिज से एक युवक ने छलांग लगा दी। गश्त कर रहे दो हवलदारों ने गोताखोरों को तुरंत सूचना दी जिसके बाद युवक को बचाया गया। उसे प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सा केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे छुट्टी मिल गई है। पूछताछ में युवक लोकेंद्र सिंह (30) ने बताया कि उसका पत्नी से झगड़ा हो गया था। मानसिक तनाव में आकर युवक ने आत्महत्या करने के लिए उसने छलांग लगाई थी। वह बाइक से ब्रिज पहुंचा और गुडबाय का मैसेज भेजकर नदी में कूद गया। लोकेंद्र को सुरक्षित पाकर परिजन बेहद खुश हैं।

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि मंगलवार शाम के समय दो पुलिसकर्मी गश्त पर थे। दोनों सिग्नेचर ब्रिज पहुंचे तो देखा कि एक युवक ने ब्रिज पर अपनी बाइक खड़ी करके यमुना में छलांग लगाई है। बाइक पर युवक का मोबाइल फोन और पर्स रखा हुआ है। दोनों ने किनारे में मौजूद गोताखोरों को अलर्ट किया। वे मोटर बोट लेकर डूब रहे युवक तक पहुंचे और उसे बचाया। पहले युवक को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में उसे नजदीकी चिकित्सा केंद्र ले जाया गया। पुलिस ने युवक की पत्नी और साले को मौके पर बुलाया। पुलिस ने काउंसलिंग कराकर लोकेंद्र को परिवार के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed