फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   By decree of employees increased discomfort in DC, will work six hours a day

डीसी के फरमान से कर्मचारियों में बढ़ी बेचैनी, छह बजे तक करना होगा काम

Sat, 04 Jun 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 04 Jun 2016 09:21 AM IST
विज्ञापन
By decree of employees increased discomfort in DC, will work six hours a day

वैसे तो सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए काम करने का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित कर रखा है। लेकिन यहां के जिला उपायुक्त उक्त टाइम को बढ़ाकर काम करने का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक कर दिया है। यानी अब कर्मचारियों को नौ घंटे काम करना होगा।

विज्ञापन


किस कारण से टाइम बढ़ाया गया है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। उपायुक्त के इस आदेश से कर्मचारियों की बेचैनी बढ़ गई है। पिछले दिनों जिला उपायुक्त चंद्रशेखर ने एक और फरमान जारी किया था, जिसमें बैठकों में शामिल होने वाले अधिकारियों को लंच के लिए 200 रुपये जमा कराना अनिवार्य कर दिया है। 
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने शाम 6:00 बजे तक काम करने का फरमान सुना दिया है। सभी अधिकारियों को भेजे पत्र में उपायुक्त ने लिखा है कि कामकाज को सुचारु रूप से चलाने के लिए अब सभी कर्मचारी छह बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बगैर सूचना के कोई मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। कर्मचारियों का कहना है कि कब तक छह बजे तक काम करना होगा अथवा किस कारण ऐसा किया गया है, इसका पत्र में कोई उल्लेख नहीं है। इस बारे में जिला उपायुक्त से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed