फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   By August, will now enjoy the pleasure-Katra Special.

अब अगस्त तक चलेगी आनंद विहार-कटरा स्पेशल

Wed, 01 Jul 2015 01:14 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 01 Jul 2015 01:14 PM IST
विज्ञापन
By August, will now enjoy the pleasure-Katra Special.
आनंद विहार से कटरा तक चलने वाली कटरा स्पेशल अब 31 अगस्त तक चलाई जाएगी। रेलवे ने मंगलवार को इसका सर्कुलर जारी कर दिया है। इससे पहले यह ट्रेन केवल 29 जून तक चलाने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन


संचालन की अवधि खत्म होने के एक दिन बार रेलवे ने इसकी अवधि दो महीने के लिए फिर बढ़ा दी है। यह ट्रेन अब 31 अगस्त तक चलेगी। ऐसे में अब वैष्णो देवी दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिल गई है।
विज्ञापन


रेलवे ने आनंद विहार से कटरा तक स्पेशल ट्रेन (04401) का संचालन 29 जून तक के लिए शुरू किया था। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली यह ट्रेन यात्रियों को खासी पंसद आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीआरएस सिस्टम पर यह ट्रेन केवल 29 जून तक ही दर्शाई जा रही थी। इसके चलते 29 जून के बाद के लिए इस ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं हो पा रहा था। मंगलवार को रेलवे ने इस ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ाने का सर्कुलर जारी कर दिया।


मंगलवार दोपहर गाजियाबाद स्टेशन के अधिकारियों को भी सर्कुलर मिल गया है। हालांकि उनका कहना है कि इंटरनेट पर ट्रेन अपडेट रात तक हो जाएगी।

यह ट्रेन आनंद विहार से रात 9 बजे चलकर 9:35 बजे गाजियाबाद स्टेशन पहुंचती है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इसके संचालन के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed