{"_id":"59a2eb154f1c1b6c768b467b","slug":"buyers-express-disappointment-toward-builders-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवेशक का दर्द: पूरा पैसा भी दे दिया, फिर भी नहीं मिल रहा फ्लैट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निवेशक का दर्द: पूरा पैसा भी दे दिया, फिर भी नहीं मिल रहा फ्लैट
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 27 Aug 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
building
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 मई 2011 को शादी की सालगिरह की खुशी में फ्लैट बुक कराया था। 95 फीसदी पैसा जमा है। 2013 में फ्लैट पर पजेशन देने का वादा किया था। अब तक इंतजार कर रहा हूं। मौके पर काम भी बंद है। समझ में नहीं आ रहा कि क्या करें। यह कहना है, कि जेपी के विश टाउन के केनसिंगटन पार्क अपार्टमेंट में फ्लैट खरीदने वाले मोहम्मद सादिक का।
विज्ञापन
दिल्ली के जामिया नगर के रहने वाले सादिक ने बताया कि 25 मई को उनकी शादी की सालगिरह होती है। पत्नी को फ्लैट दिलाने का वादा कर घर बुक करा दिया। थ्री बीएचके फ्लैट करीब 57 लाख रुपये में बुक कराया। पार्शियल डाउनपेमेंट प्लान पर बुक कराया था, जिसमें 9.9 प्रतिशत की छूट मिली थी। करीब सात माह बाद बिल्डर ने खुद से प्लान बदल दिया और कंस्ट्रक्शन लिंक प्लान में कनवर्ट कर दिया।
विज्ञापन
छूट देने के बजाय सात माह का ब्याज भी ले लिया। 95 फीसदी भुगतान करीब एक साल में ही ले लिया। 2013 से 2017 बीतने को है। अभी तक पता नहीं है, कि फ्लैट कब मिलेगा। अब तो मौके पर काम भी बंद है। ऐसा लग रहा है कि बिल्डर पूरा ही नहीं करना चाह रहा। वे कहते हैं कि जेपी जैसे बिल्डर फ्लैट नहीं दे पाएंगे, ऐसा कभी सोचा भी नहीं था। बिल्डर का नाम सुनकर आया और फ्लैट बुक करा लिया। प्राधिकरण, राज्य और केंद्र सरकार से ही उम्मीदबची है कि हमें हमारा घर दिला दें।
विज्ञापन