{"_id":"793677094b39260c0601df9f9bb22b81","slug":"buy-online-croissants-and-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन खरीदिए गुझिया और गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन खरीदिए गुझिया और गुलाल
कुलदीप सिंह राघव/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 14 Mar 2014 08:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर व्यस्तता की वजह से त्योहार की खरीददारी करने के लिए आपके पास वक्त नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
आप होली के लिए न केवल पिचकारी और स्पेशल गिफ्ट्स बल्कि रंग, पिचकारी और गुझिया ऑनलाइन खरीद सकते हैं। कई ब्रांडेड और विश्वसनीय वेबसाइट आनलाइन सुविधा प्रदान कर रही हैं।
होली रंग और गुझिया का त्यौहार है। कई दिन पहले से लोग खरीददारी में जुट जाते हैं। लेकिन भागदौड़ में लोगों के पास समय कम है।
इसलिए लोग बाजार नहीं जा पाते हैं। लेकिन देश के कोने-कोने में रहने वाले लोगों को अपने परिवार और दोस्तों को भेजने के लिए अबीर-गुलाल, गुझिया और लजीज मिठाइयों के साथ ही कई कंपनियों ने अपनी वेबसाइट में होली ऑफर भी चलाए हैं।
विज्ञापन
होली गिफ्ट पैक, पिचकारी, रंग और अबीर गुलाल देश के किसी भी शहर में भिजवाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी दी जा रही है। यही नहीं यहां आप डिजाइनर होली गिफ्ट पैक, हर्बल अबीर-गुलाल पैक भी बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट
www.e&oticabazaar.com
www.indiafloristnetwork.com/ghaziabad
www.orderyourchoice.com
www.rmbsweets.in