{"_id":"0fc5d3d626224821be4d579e1ad00cb3","slug":"buy-mother-dairy-products-smart-change-card-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट चेंज कार्ड से खरीदें मदर डेयरी के उत्पाद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट चेंज कार्ड से खरीदें मदर डेयरी के उत्पाद
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 25 Nov 2014 12:55 AM IST
विज्ञापन
मदर डेयरी से सामान खरीदने के लिए अब नगद रुपयों की जरुरत नहीं होगी। खुले रुपयों के लिए मारामारी भी नहीं रहेगी। डेयरी बूथ पर किसी भी सामान के निर्धारित से ज्यादा रुपये भी नहीं लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
इसके लिए डेयरी प्रबंधन ने क्रेडिट कार्ड की तरह काम करने वाला स्मार्ट चेंज कार्ड जारी किया है। मदर डेयरी प्रबंधन ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए अपना क्रेडिट कार्ड जारी कर दिया है।
विज्ञापन
एसबीआई के सहयोग से जारी इस क्रेडिट कार्ड को देशभर में किसी भी मदर डेयरी बूथ पर प्रयोग किया जा सकता है। मदर डेयरी बूथ चलाने वाले आरपी चौधरी ने बताया यह इससे उपभोक्ताओं को खुले रुपयों का झंझट नहीं रहेगा।
विज्ञापन