{"_id":"3d216289a515c166fc0a1a29ea163471","slug":"buy-expensive-properties-the-registration-fees-will-double-from-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी खरीदना मंहगा, आज से रजिस्ट्री फीस लगेगी दोगुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी खरीदना मंहगा, आज से रजिस्ट्री फीस लगेगी दोगुनी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 30 Nov 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपत्ति दर्ज कराने के लिए मंगलवार से दोगुनी फीस देनी होगी। एआईजी स्टांप एसके सिंह ने बताया कि अब तक अधिकतम 10,000 रुपये फीस लगती थी।
विज्ञापन
मंगलवार से रजिस्ट्रेशन फीस 20,000 रुपये तक लगेगी। इसके अलावा वसीयत और जीपीए (जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी) की फीस 100 रुपये की जगह 500 रुपये लगेगी।
फीस की बढ़ी दरें कंप्यूटर में फीड कर दी गई हैं। आज सुबह से नई दरों पर ही रजिस्ट्री होगी। इससे विभाग को साल भर में 100 करोड़ रुपये से अधिक का शुल्क मिलने का अनुमान है।
विज्ञापन
दूसरी ओर व्यावसायिक संपत्तियों की नई दरें मंगलवार से लागू होने पर संशय है। नई दरों पर दर्ज आपत्तियों का निस्तारण करने के लिए देर रात तक जिला प्रशासन और रजिस्ट्री विभाग के अधिकारी माथापच्ची करते रहे।
विज्ञापन
बता दें, कि शासन के आदेश पर व्यावसायिक संपत्तियों की कीमत किराए के बजाय सर्किल रेट और निर्माण लागत से तय करने को कहा है।